
- बेसलाइन और एंडलाइन परीक्षा लेकर मोहला में की जा रही मुख्य परीक्षा की तैयारी
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
राजनांदगांव / राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा मिशन राज्य कार्यालय द्वारा जारी निर्देश के अनुसार कक्षा 9 से 12 के स्टूडेंट्स के लिए उपचारात्मक शिक्षण की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए मोहला के विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार देवांगन सहित सभी प्राचार्य और विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए कार्ययोजना बनाई गई। मोहला बीईओ राजेंद्र कुमार देवांगन ने बताया कि शैक्षिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए उपचारात्मक शिक्षण के तहत गणित, विज्ञान व अंग्रेजी जैसे मुख्य विषयों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं व विशेष कोचिंग संचालित की जाएगी। बेसलाइन व एंडलाइन परीक्षा का आयोजन भी किया जाएगा। विषय विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा तैयार प्रश्न पत्र के आधार पर बच्चों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी। उपचारात्मक शिक्षण के लिए मोहला में आयोजित कार्यशाला में बीईओ, समस्त प्राचार्य बीआरसी व गणित, विज्ञान, अंग्रेजी के चयनित विषय विशेषज्ञ शिक्षक उपस्थित रहे। नोडल एपीसी सतीश ब्यौहरे ने कहा कि नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी आरएल ठाकुर के मार्गदर्शन में सभी बेहतर कार्य करेंगे। उन्होंने बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए मोहला टीम के प्रयासों की सराहना की।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal