
- मोदी के दौरे के कारण विमान रोके जाने पर भड़के पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी
सोमवार को जालंधर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के कारण राज्य के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी गई। चन्नी का आरोप है कि पीएम मोदी के कार्यक्रम के कारण ही उनके हेलीकॉप्टर को उड़ने की अनुमति नहीं दी गई। इसके कारण वो राहुल गांधी की रैली में नहीं पहुंच पाए
1 घंटे तक रोका गया चन्नी का विमान
चन्नी का कहना है कि पीएम के जालंधर जाने के कारण उनके हेलीकॉप्टर को 1 घंटे से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ा। पीएम के दौरे के चलते राज्य में ‘नो फ्लाई जोन’ लागू किया था। चन्नी होशियारपुर न जाने के कारण वापस लौट गए। चन्नी ने कहा कि वो आज सुबह 11 बजे तक ऊना में थे, अचानक पता चला कि पीएम के दौरे की वजह से उनके विमान को उड़ान भरने की अनुमति को अस्वीकार कर दिया गया है, इलाके को नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया गया है। इस वजह से वे राहुल गांधी की रैली में नहीं पहुंच सके।
कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ ने कहा कि होशियारपुर जाना पहले से तय था। यह बहुत शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री चन्नी को होशियारपुर जाने की अनुमति नहीं दी गई।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal