Breaking News

बिजली कनेक्शन लेने इस नंबर पर करें मिस्ड कॉल : पॉवर कंपनी के दफ्तर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं

  • मिस्ड काल से भी कर सकेंगे कनेक्शन के लिये आवेदन, 1 मार्च से शुरू हुई सुविधा  

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने नए बिजली कनेक्शन लेने के लिए नई सुविधा उपलब्ध कराई है। नया बिजली कनेक्शन लेने के लिए नागरिकों को मोबाइल नंबर 74040-40625 पर मिस्ड काल करना होगा। मिस्ड काल करने पर विभाग के काल सेंटर के आपरेटर व्दारा फोन से संपर्क कर उपभोक्ता से जानकारी ली जाएगी और उनका आनलाइन फार्म आपरेटर व्दारा भरा जाएगा। डिमांड राशि भुगतान के बाद नए कनेक्शन देने के लिए शहरी क्षेत्र में तीन दिन और ग्रामीण क्षेत्र में पांच दिन का समय तय किया गया है। उपभोक्ता व्दारा आवेदन की औपचारिकता पूरी करने के बाद तत्काल मोबाइल पर एसएमएस के जरिए डिमांड राशि की जानकारी भेजी जाएगी, जिसका भुगतान शीघ्र किया जा सकेगा।

यह सुविधा 1 मार्च 2022 से शुरू हो चुकी है। इस सुविधा के तहत दुर्ग रीजन के नेहरू नगर जोन में पहला कनेक्शन तामेश्वर साहू को प्रदान किया गया। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र के मुख्य अभियंता एम.जामुलकर ने बताया कि प्रबंधन ने नए बिजली कनेक्शन के लिए ऑनलाइन सुविधा देने के प्रावधान किये हैं, जिसमें उपभोक्ता को बिजली दफ्तर जाए बिना ही आवेदन की सुविधा मिलेगी। इंटरनेट पर ऑनलाइन और मोर बिजली एप के जरिए अपने मोबाइल से उपभोक्ता आवेदन कर सकेंगे। जिन उपभोक्ताओं को ऑनलाइन आवेदन करने में किसी तरह की समस्या होगी, वे 74040-40625 पर मिस्ड काल करके नए कनेक्शन ले सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्र के जो उपभोक्ता इंटरनेट नहीं चला पाते हैं, अब वे भी मिस्ड काल के जरिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

ऐसे याद रखें मोबाइल नंबर
उपभोक्ता मिस्ड काल नंबर को आसानी से याद रख सकें, इसके लिये विशेष नंबर जारी किया गया है। सप्ताह के सात दिन से पहला अंक 7 फिर 40-40-40 फिर 625 अंक डायल कर यह सुविधा प्राप्त की जा सकती हैं। यह सुविधा 24 घंटे सप्ताह सातों दिन (अवकाश दिन भी) चालू रहेगी।  नए बिजली कनेक्शन के त्वरित निदान के लिए राज्य स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारी एनर्जी इंफो-टेक सेंटर (ईआईटीसी) के अधीक्षण अभियंता आरपी नामदेव 0771-2574126 से विद्युत कनेक्शनों के त्वरित निपटान हेतु संपर्क किया जा सकता है।

Check Also

मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा : कहा – बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है सरकार

पीड़ित परिवारों से मिलकर जाना हाल सुकमा में बाढ़ प्रभावित करीब 300 परिवारों को मुख्यमंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!