- 4 घंटे की मशक्कत के बाद निकाला जा सका ट्रक ड्राइवर का शव
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग शहर में लगातार दूसरे दिन भी सड़क दुर्घटना के कारण चार लोगों की मौत हो गई। बीती रात धमधा नाका फ्लाईओवर में भीषण दुर्घटना में तकियापारा निवासी तीन युवकों समेत ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। तीनों मृतक तकियापारा निवासी हैं। घटना देर रात लगभग साढ़े 12 बजे के आसपास की है।

पुलिस के अनुसार दुर्ग से धमधा की ओर जा रही बाइक क्रमांक सीजी 04 – 7540 में तीन युवक सवार थे। इसी दौरान धमधा की ओर से फ्लाईओवर में आ रही ट्रक क्रमांक सीजी 15 डीएम 2988 से बाईक की भिड़ंत हो गई। ट्रक करीब 20 मीटर तक रेलिंग तोड़ते हुए ओवरब्रिज के नीचे खड़े पिकअप वाहन के ऊपर जा गिरी। इस दुर्घटना में तीनों युवकों समेत ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई।

बाद में पुलिस ने पहुंचकर ट्रक और पिकअप वाहन को क्रेन और गैस कटर की सहायता से अलग किया। गैस कटर से ट्रक को काटकर भीतर फंसे वाहन चालक के शव को निकाला जा सका। मृतक ट्रक चालक महेश वारले पिता गैंदलाल वरले सिकोसा के बोलोतरा का निवासी बताया गया है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal