Breaking News

कलेक्टर की संवेदनशील पहल : प्रतिभाशाली दृष्टिबाधित युवक को दिलाया लैपटाप

  • सीएसआर मद से वास्लोह बीके कास्टिंग लिमिटेड के प्रबंधन ने प्रदान किया

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग / पिछले दिनों जनदर्शन में खुर्सीपार से दृष्टिबाधित युवा ललित शर्मा ने कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे से लैपटाप दिलाने की मांग की थी। युवक ने कलेक्टर को बताया कि वो कस्टमर केयर एक्जीक्यूटिव की ट्रेनिंग कर चुका है और अब आनलाइन कार्य की संभावनाओं से लाभ उठाना चाहता है। अगर उसे लैपटाप मिल जाए तो इस कार्य को सफलतापूर्वक कर पाएगा। कलेक्टर ने उसके काम की प्रकृति पूछने के बाद शैक्षणिक पृष्ठभूमि की जानकारी ली।

कलेक्टर ने उद्योग विभाग को सीएसआर के माध्यम से युवक की सहायता करने के निर्देश दिये। इसके बाद वास्लोह बीके कास्टिंग लिमिटेड कंपनी आगे आई और उन्होंने इस संबंध में लैपटाप देने की पेशकश की। ललित ने बताया कि लैपटाप इसलिए जरूरी है कि उसका स्टोरेज काफी अच्छा होता है। इसमें टाकिंग सिस्टम की सहायता से वो कार्य करेगा। आज कलेक्टर ने उन्हें लैपटाप भेंट किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अपर कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, जीएमडीआईसी सिमोन एक्का भी मौजूद थे।

संवेदनशील पहल को सलाम … 

Check Also

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर सीएम साय को लिखा आत्मीय पत्र : प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ की माटी, संस्कृति और जनजीवन से अपने गहरे जुड़ाव को किया याद, सरगुजा से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!