- सीजी मॉडल प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को करेंगे पुरस्कृत
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 11 अप्रैल को राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे राजधानी रायपुर के कचना स्थित धोत्रे मैरिज गार्डन में मराठा सेवा संघ के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान ‘‘छत्तीसगढ़ मराठा संदेश’’ पत्रिका का विमोचन भी करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 5.30 बजे अपने निवास कार्यालय में सीजी मॉडल प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण करेंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
