- मार्च में 37 नक्सली गिरफ्तार
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
छत्तीसगढ़ पुलिस और अर्धसैनिक बलों की संयुक्त कार्रवाई के कारण नक्सली अब समाज की मुख्य धारा की ओर लौटने लगे हैं। आईजी (नक्सल अभियान) से मिली जानकारी के अनुसार मार्च के महीने में 57 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया जो पुलिस की नक्सल विरोधी अभियान की सफलता को बयान कर रही है। इसी दौरान 37 नक्सलियों की गिरफ्तारी भी की गई है। जानकारी के अनुसार मार्च के महीने में अलग-अलग मुठभेड़ में 4 नक्सलियों की मौत भी हुई।
नक्सल विरोधी अभियान में पुलिस ने मार्च माह में दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिले में कार्रवाई करते हुए 5 नग हथियार बरामद किया और 20 नग आईईडी जब्त कर उसे निष्क्रिय किया है। डीआईजी (नक्सल अभियान) से मिली जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिले के जंगल व पहाड़ियों में पुलिस और अर्ध सैनिक बलों द्वारा लगातार गश्त और सर्चिंग का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान पुलिस व अर्धसैनिक बलों के बीच मुठभेड़ भी हो रही है। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में उपलब्धि हासिल करते हुए पुलिस और अर्धसैनिक बलों की संयुक्त कार्रवाई जारी है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal