Breaking News

मितानिनों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिले विधायक वोरा, मिंज, गुलाब, केरकेट्‌टा, भुवनेश्वर : पांचों विधायकों ने मितानिनों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने किया अनुरोध

  • विधायक अरुण वोरा, गुलाब कमरो, यूडी मिंज, मोहित केरकेट्‌टा. भुवनेश्वर बघेल ने सीएम से मुलाकात की
  • मितानिन संघ की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने किया अनुरोध
  • सीएम ने आश्वस्त किया : राज्य सरकार मितानिनों की मांगो पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर उचित फैसला करेगी    

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा के साथ चार अन्य विधायकों ने आज मितानिनों की मांगों से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अवगत कराया। सीएम हाउस में वोरा के साथ कांग्रेस विधायक गुलाब कमरो, यूडी मिंज, मोहित केरकेट्‌टा, भवनेश्वर बघेल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात करते हुए मितानिनों की समस्याओं से अवगत कराया।

पांचों विधायकों ने सीएम से मितानिनों की मांगों का यथोचित समाधान करने का अनुरोध किया। सीएम ने सभी विधायकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा मितानिनों की मांगो पर सहानुभूतिपूर्वक शीघ्र ही उचित निर्णय लिया जाएगा।   

इससे पहले आज सुबह विधायक अरुण वोरा के निवास पर काफी बड़ी संख्या में मितानिनों के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक अरुण वोरा को विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। वोरा ने मितानिनों की मांगों को मुख्यमंत्री को अवगत कराने और मांगों को पूरा कराने आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। इसके बाद वोरा ने दोपहर में सीएम से मुलाकात की और मितानिनों का ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा। उन्होंने सीएम से आग्रह करते हुए कहा कि पिछले 21 दिनों से मितानिन संघ के नेतृत्व में हजारों मितानिन आंदोलन कर रही हैं। उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाना चाहिए।

आपको बता दें कि पिछले 21 दिनों से प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ पांच सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। मितानिनों ने प्रंमुख मांगों में उन्हें दिए जाने वाले राज्य अंशदान का प्रतिशत 75 से बढ़ाकर 100 प्रतिशत किया जाए। घोषणापत्र के अनुसार मितानिनों को प्रतिमाह अतिरिक्त 5 हजार रुपये की राशि दी जाए। मितानिन पंजी की प्रोत्साहन राशि एक हजार से बढ़ाकर पांच हजार किया जाए। शहरी व ग्रामीण मितानिनों का दावा प्रत्रक एक समान किया जाए। प्रोत्साहन राशि में बढ़ोत्तरी करने और हर माह की 10 तारीख तक भुगतान करने की मांग के साथ ही मितानिनों को बीमा और पीएफ का लाभ देने सहित अन्य मांगे शामिल हैं।

Check Also

डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम

राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन  (NeVA) पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न अधिकारियों-कर्मचारियों को डिजिटल विधायी प्रक्रियाओं और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!