द सीजी न्यूज डॉट कॉम
राज्य शासन ने जिलों में विकास कार्यों की समीक्षा और निगरानी के लिए नए जिले में प्रभारी सचिवों की नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं। प्रभारी सचिव नियमित रूप से जिले का भ्रमण कर जिले में संचालित हो रही शासन की योजनाओं और विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा करेंगे, साथ ही भ्रमण संबंधी रिपोर्ट मुख्य सचिव को प्रस्तुत करेंगे।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अपर मुख्य सचिव रेणु जी पिल्ले को धमतरी, प्रमुख सचिव मनोज कुमार पिंगुआ को सरगुजा, प्रमुख सचिव डॉ. मनिन्दर कौर द्विवेदी को महासमुंद, प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी को बिलासपुर जिले का प्रभारी सचिव बनाया गया है। रीता शांडिल्य को बेमेतरा, सिद्वार्थ कोमल परदेशी को दुर्ग, निरंजन दास को रायगढ़, प्रसन्ना आर. को कबीरधाम, अन्बलगन पी. को कोरबा, अलरमेल मंगई डी. को रायपुर, धनंजय देवांगन को जांजगीर-चांपा, एस.प्रकाश को कोरिया, टोपेश्वर वर्मा को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले का प्रभारी सचिव बनाया गया है।
एन.एन. एक्का को मुंगेली, अंकित आनंद को बालोद, पी. दयानंद को सूरजपुर, डॉ.सी.आर.प्रसन्ना को जशपुर, डॉ. एस.भारतीदासन को राजनांदगांव, शम्मी आबिदी को कांकेर, हिमशिखर गुप्ता को गरियाबंद और मोहम्मद कैसर अब्दुल हक को गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है। यशवंत कुमार को बीजापुर, नीरज कुमार बनसोड़ को सुकमा, डॉ. प्रियंका शुक्ला को कोण्डागांव, किरण कौशल को दंतेवाड़ा, डॉ. तम्बोली अयाज फकीर भाई को बस्तर, अवनीश कुमार शरण को बलरामपुर और कार्तिकेय गोयल को नारायणपुर का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal