- 6.23 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ है भवन
- कृषि क्षेत्र में इस्तेमाल हो रही नई तकनीकों से रूबरू हो सकेंगे किसान
द सीजी न्यूज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर से लगे जोरा क्षेत्र में कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने वर्चुअल क्लासरूम का अवलोकन किया। उन्होंने कृषि क्षेत्र में इस्तेमाल हो रहे नवीन तकनीकों के बारे में मौजूद विशेषज्ञों से जानकारी ली।
इस दौरान कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, मुख्यमंत्री के कृषि सलाहकार प्रदीप शर्मा, छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, छत्तीसगढ़ बीज निगम के अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर, शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल, विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा, रायपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा, कृषि उत्पादन आयुक्त कमलप्रीत सिंह, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल उपस्थित रहे।
अब तक कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के भवन में संचालित हो रहा था। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के नजदीक ही 5430 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में 6.23 करोड़ रुपये की लागत से कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय के लिए नए भवन का निर्माण किया गया है। इस नवनिर्मित भवन में 8 क्लास रूम, 1 मॉडर्न वर्चुअल क्लासरूम, 11 लेबोरेटरी, 2 कॉन्फ्रेंस हॉल, 400 वर्ग मीटर में वर्कशॉप के साथ ही प्रशासनिक खंड भी है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

