द सीजी न्यूज
छत्तीसगढ़ में आज मुख्यमंत्री के अलावा तीन अन्य मंत्री भी राज्य के अलग अलग हिस्से में धुआँधार दौरा करेंगे। तीनों मंत्रियों के दौरे के लिए चार हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराए गए हैं। प्रदेश के दूरस्थ अंचलों में हेलीकॉप्टरों से सरकार के मंत्री पहुंचेंगे और योजनाओं की समीक्षा करेंगे। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रामानुजगंज विधानसभा का दौरा करेंगे। वे प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र के राज्यव्यापी दौरा कर रहे हैं।
उनके अलावा कृषि एवं जलसंसाधन मंत्री रविंद्र चौबे, स्वास्थ्य एवं पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव और उद्योग मंत्री कवासी लखमा भी हेलीकॉप्टर से दौरा करेंगे। करीब साढ़े तीन साल का कार्यकाल समाप्त होने के बाद भूपेश सरकार द्वारा आम जनता से रूबरू होकर सीधे फीडबैक लिया जा रहा है। सरकार के कामकाज की समीक्षा ग्राउंड जीरो पर जाकर खुद मुख्यमंत्री और मंत्रीगण कर रहे हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
