Breaking News

पीडब्लूडी की लापरवाही से फिर फूटी वाटर पाइपलाइन : रोड में भर गया पानी : अफसर नहीं उठाते फोन : आम जनता परेशान

द सीजी न्यूज 

पीडब्लूडी विभाग की गलती के कारण वाटर पाइपलाइन फिर फूट गई। वार्ड 50 बोरसी भाटा में राधे सायकल स्टोर के पास पाइपलाइन फूटने के कारण रोड में पानी भर गया है। पाइपलाइन फूटने से बोरसी टंकी से इलाके में पानी सप्लाई नहीं हो पाई। नगर निगम के ईई राजेश पांडेय ने बताया कि 8 इंच डाया की पाइपलाइन की मरम्मत का काम चल रहा है।

स्थानीय वार्डवासियों का कहना है कि इससे पहले भी पाइपलाइन फोड़ी गई। नगर निगम के जलकार्य विभाग के अफसरों को फोन किया गया, लेकिन अफसरों ने फोन नहीं उठाया। नगर निगम के जल कार्य विभाग के अफसरों द्वारा आम जनता की अनदेखी और लापरवाह रवैये के कारण लोग त्रस्त हैं। जलसंकट होने के बावजूद अफसर रिपेयरिंग वर्क करने में ध्यान नहीं दे रहे।     

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!