- मंत्री, विधायक, निगम-मंडल और आयोग के अध्यक्ष होंगे जिला स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
- जिले के सभी विधायक व जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में होंगे शामिल
- पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित होगा कार्यक्रम
- बीते 2 वर्षों में योजना के तहत किसानों के बैंक खाते में किये गए 12 हजार 209 करोड़ रुपए
द सीजी न्यूज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों के खाते में राशि ट्रांसफर करने इस साल 21 मई को सभी जिला मुख्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राज्य शासन द्वारा जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री, विधायक, निगम-मंडल और आयोग के अध्यक्ष जिला स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। जिले के सभी विधायक और जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल होंगे।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 की प्रथम किस्त के रूप में करीब 1700 करोड़ रुपए किसानों के खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे। योजना के तहत बीते 2 वर्षों में किसानों के खाते में 12 हजार 209 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर जिला मुख्यालयों में आयोजित कार्यक्रम के लिए सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मुख्य अतिथियों को अधिकृत किया गया है।
सरगुजा जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विेकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव, बेमेतरा के जिला स्तरीय कार्यक्रम में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, दुर्ग में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रूद्र कुमार, कबीरधाम में वन मंत्री मोहम्मद अकबर, राजनांदगांव में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, रायपुर में नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, कोरबा में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, बालोद में महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, रायगढ़ में उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, सूरजपुर में स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम और बस्तर में उद्योग मंत्री कवासी लखमा मुख्य अतिथि होंगे।
कोण्डागांव में विधायक मोहन मरकाम, गरियाबंद जिले में विधायक अमितेष शुक्ल, नारायणपुर में छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, धमतरी में छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, बलौदाबाजार में छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष राम गोपाल अग्रवाल, महासमुंद में छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत डॉ. राम सुंदर दास, बिलासपुर में राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर, मुंगेली में छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी मुख्य अतिथि होंगे।
इसी प्रकार गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, जांजगीर-चांपा जिले में छत्तीसगढ़ बीज विकास निगम के अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर, बलरामपुर में छत्तीसगढ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, जशपुर में राज्य स्तरीय 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, कोरिया जिले में छत्तीसगढ़ शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष राम कुमार पटेल, दंतेवाड़ा में छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम.आर. निषाद, सुकमा में छत्तीसगढ़ तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू, कांकेर में छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय उर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार और बीजापुर में छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष बालम चक्रधारी मुख्य अतिथि होंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
