- छत्तीसगढ़ हज कमेटी ने दुर्ग में हज यात्रा पर जाने वाले मुस्लिमों को दी ट्रेनिंग
- कोविड काल के बाद हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई
- स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमैन अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा ने हजयात्रियों को मुबारकबाद दी
द सीजी न्यूज
आज दुर्ग के तकिया पारा मुस्लिम सराय में छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा हज यात्रा पर जाने वाले मुस्लिमों को हज यात्रा की ट्रेनिंग दी गई। दुर्ग, बेमेतरा व बालोद जिले से जाने वाले हजयात्रियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान सेंट्रल हज कमेटी से प्रशिक्षण प्राप्त ट्रेनरों ने हज यात्रियों को हज के अरकान बताए। मक्का-मदीना में नमाज, इबादत सहित हज यात्रा की तमाम जानकारियों के साथ जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई।
कार्यक्रम में दुर्ग के विधायक छत्तीसगढ़ राज्य वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमैन अरुण वोरा, राज्य हज कमेटी के चेयरमेन असलम खान, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष पूर्व महापौर आरएन वर्मा, महापौर धीरज बाकलीवाल व शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल ने सभी हजयात्रियों को हज की पवित्र यात्रा पर जाने के लिए मुबारकबाद दी।
दुर्ग के विधायक व छत्तीसगढ़ राज्य वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन अरुण वोरा ने कहा कि हजयात्रा पर जाना बहुत बड़े सौभाग्य की बात है। हजयात्रा की खास खूबी यह है कि हजयात्रा के दौरान और हज से लौटने के बाद हाजी आध्यात्म से जुड़ते हैं और ईश्वर की अराधना, इबादत में वक्त गुजारते हैं। हजयात्रा की सबसे बड़ी खूबी यह है कि हाजी तमाम बुराईयों से दूर रहते हैं। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर एन वर्मा ने कहा कि इस्लाम में प्रमुख कर्मों में हज करना शामिल है। हर मुसलमान हज पर जाने के लिए दुआएं करता है।
छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन असलम खान ने कहा कि पहले हर साल कुर्राह (लाटरी) के तहत हज यात्रियों का चयन होता था। इस बार प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राज्य हज कमेटी के प्रयासों से प्रदेश में जितने आवेदन आए, उन सभी 431 आवेदकों का चयन हज यात्रा के लिए किया गया। दुर्ग जिले से हज के लिए 79 आवेदकों का चयन हुआ है। उन्होंने सभी हजयात्रियों से पवित्र मक्का-मदीना में प्रदेश की खुशहाली, अमन-चैन व शांति, तरक्की के लिए दुआ करने का आग्रह किया। उन्होंने दुर्ग में सफल प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए एमआईसी मेंबर अब्दुल गनी, अल्ताफ अहमद सहित सभी कार्यकर्ताओं को मुबारकबाद दी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज्य हज कमेटी के मेंबर मौलाना अशफाक अंजुम, डॉक्टर रुबीना अल्वी , शमीम अख्तर, दुर्ग नगर निगम के एमआईसी मेंबर अब्दुल गनी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, एमआईसी मेंबर हमीद खोखर, संजय कोहले, दीपक साहू , जिला कांग्रेस प्रवक्ता नासिर खोखर, सैयद अनीस रजा, रफीक खान, तकिया पारा मस्जिद के मुतवल्ली शरीफ खान, आमिर, रऊफ मंसूरी, लकी अली, नईम चौधरी, नौशाद कुरैशी, इशाक अली, अब्दुल रज्जाक, शेख शकील, अशरफ, तबरेज, ताजुल, अजीम अली, मोहम्मद इसराइल, मोहम्मद आसिफ, गुलाम हुसैन सहित मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
हज कमेटी की ओर से आए ट्रेनर मौलाना हाफिज कारी, इमाम नयापारा रायपुर, मौलाना रिफत अली, अब्दुल रज्जाक रायपुर, हाजी तौफीक मास्टर, ट्रेनर राजनांदगांव हाजी मोहम्मद नसीर मास्टर ट्रेनर रायपुर अजहर सिद्दीकी जांजगीर चांपा मोहम्मद जीशान, शाहरुख अशरफी सहित हज कमेटी की पूरी टीम ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में हाजियों को प्रशिक्षण दिया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal


