Breaking News

शहीद पति की प्रतिमा से लिपटकर रो पड़ी मकदली

द सीजी न्यूज 

झीरम मेमोरियल की स्थापना के अवसर पर जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे तो शहीदों के परिजन बहुत भावुक हो गए। झीरम हमले में अपने पति को खोने वाली मकदली उनकी प्रतिमा को देखकर इससे लिपटकर रो पड़ीं। मकदली ने बताया कि मेरे पति ने देश के लिए बलिदान दिया। उनके और शहीदों के पुण्य स्मरण के लिए सरकार ने मेमोरियल बनाया है। यह हम सबके लिए बहुत भावुक क्षण हैं।

झीरम हमले का जिक्र करते हुए मकदली ने बताया कि जब वे बाजार से घर पहुंची, तब उनकी बिटिया टीवी के सामने थी। उसने रोते हुए बताया कि झीरम में हमला हुआ है और पापा शहीद हो गए हैं। इस क्षण को याद कर हम आज भी सिहर जाते हैं। मकदली ने बताया कि झीरम में शहीदों की स्मृति में जो मेमोरियल बनाया गया है, वो आने वाली पीढ़ियों को शहीदों के बलिदान की याद दिलाता रहेगा।

उन्होंने कहा कि इस क्षण में मुख्यमंत्री हमारे साथ हैं। सरकार ने शहीदों के परिवारों के सरोकारों का पूरा ध्यान रखा है। मेरे बेटे को पीडब्ल्यूडी में अनुकंपा नियुक्ति मिल गई है। शहीदों के परिवार की चिंता और उनके बलिदान को हमेशा याद रखकर ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।

Check Also

आस्था वृद्धाश्रम में नवनिर्मित कार्यालय, पुस्तकालय-भोजनालय का सांसद विजय बघेल ने किया लोकार्पण

THE CG NEWS कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल एवं विशिष्ट अतिथि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!