• मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़े डोंगर में ग्रामीणों के साथ की भेंट-मुलाकात
  • धान के बदले दूसरी फसल को प्रोत्साहन देने का परिणाम, मक्का का रकबा तेजी से बढ़ा 
  • किसानों ने फैक्ट्री की मांग की : बैंक की शाखा खोलने की माँग भी
  • बड़े डोंगर में सहकारी बैंक की शाखा और पीएचसी को सीएचसी में उन्नयन करने की घोषणा

द सीजी न्यूज 

केशकाल विधानसभा के बड़े डोंगर में आज भेंट-मुलाकात में किसान रतीराम ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से शिकायत करते हुए बताया कि उनके गांव जुगानी में सिंचाई के लिए बनाया गया स्टापडैम दो साल में ही टूट गया है। इससे 6 सौ किसानों के खेतों में सिंचाई नहीं हो पा रही है। मुख्यमंत्री ने नया स्टाप डैम बनाने की घोषणा के साथ ही भवरदीग नाले पर बने स्टापडैम के टूटने के कारणों की जांच के निर्देश भी अधिकारियों को दिये।

किसानों ने मुख्यमंत्री से मक्का की फैक्ट्री लगाने की माँग भी की। किसानों ने कहा कि दूसरी फसलों को भी प्रोत्साहित करने की शासन की योजना के चलते किसान बड़े पैमाने पर मक्का की फसल लेने लगे हैं। क्षेत्र में मक्के के बड़े रकबे के मुताबिक फैक्ट्री होनी चाहिए। किसानों ने सहकारी बैंक की शाखा खोलने की माँग भी की। राज्य सरकार की न्याय योजनाओं की राशि सीधे हितग्राहियों के खाते में ट्रांसफर हो रही है। बैंकिंग सिस्टम की जरूरत ग्रामीण महसूस कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही बड़े डोंगर में सहकारी बैंक की शाखा शुरू करने की घोषणा की। इस मौके पर प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, राज्य सभा सांसद फूलोदेवी नेताम, बस्तर सांसद दीपक बैज, केशकाल विधायक संतराम नेताम सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

 धान के बदले दूसरी फसल को प्रोत्साहन देने का परिणाम, मक्का का रकबा तेजी से बढ़ा  किसानो ने मांगी फैक्ट्री

भेंट मुलाकात के दौरान आमगांव के 39 ग्रामीणों ने सिंचाई पंप के लिए बिजली की माँग की। मुख्यमंत्री ने इन्हें बिजली कनेक्शन देने के निर्देश दिये। कोरई ग्राम पंचायत के ओबीसी वर्ग के लोगों ने पट्टा नहीं मिलने की बात कही। मुख्यमंत्री ने नियमानुसार पट्टा दिये जाने के लिए कलेक्टर को निर्देशित किया।
मुख्यमंत्री ने हाट बाजार में जाने वाले मोबाइल मेडिकल वैन की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। बांगोली की आसमती ने कहा कि हम जब बाजार पहुंचते हैं तो यह गाड़ी (मोबाइल वैन ) खड़ी मिलती है। यहां बढ़िया इलाज होता है और दवाई भी मुफ्त मिलती है। उरांदाबेड़ा की गिरिजा बाई ने बताया कि उन्हें मोबाइल वेन से दवा मुफ्त मिल रही है। दवा का और इलाज का कोई खर्चा नहीं लग रहा।

किसान शंकरलाल शार्दुल ने बताया कि भूपेश सरकार द्वारा कर्जमाफी से उनकी तरक्की की राह खुल गई। कर्ज बढ़ने से वे मानसिक रूप से बहुत परेशान थे। पांच लाख रुपए का कर्जा माफ हुआ। उपज का अच्छा रेट मिला तब सोचा कि खेती के लिए अब मेहनत करूंगा। इसके बाद तो महिंद्रा के दो ट्रैक्टर ले चुका हूँ। अब खेती शानदार हो रही है।

 धान के बदले दूसरी फसल को प्रोत्साहन देने का परिणाम, मक्का का रकबा तेजी से बढ़ा  किसानो ने मांगी फैक्ट्री

मुख्यमंत्री ने की कई अहम घोषणाएं – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़े डोंगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन की घोषणा की। बड़ेडोंगर में सहकारी बैंक की शाखा खोलने के साथ ही फरसगांव के कोनगुड़ में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल आरंभ करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने बड़ेडोंगर में पर्यटन को बढ़ावा देने मंगल भवन के निर्माण के साथ ही घोटियामुंडा चांदाबेड़ा मार्ग पर नाले में पुल निर्माण की घोषणा भी की। बड़ेडोंगर के दंतेश्वरी मंदिर में अधूरे कार्य को पूरा करने की घोषणा के साथ ही मंदिर में प्रस्तावित नये कार्यों को स्वीकृति भी दी। शंकरपुर, कुम्हार बड़गांव, पांडेआठगांव, चिंगनार, हिर्री, भंडार सिवनी, मांझीआठगांव में नये स्कूल भवनों की घोषणा भी की। जैतपुरी से गिरोला मार्ग पर पुलिया निर्माण की घोषणा भी उन्होंने की।