Breaking News

पीएम आवास आवंटन की अंतिम नोटिस से दहशत में झुग्गीवासी : बेदखली के डर से पहुंचे विधायक निवास : वोरा ने निगम अफसरों को दी सख्त हिदायत

  • सभी को मूलभूत सुविधाएं व पट्टा वितरण करना छत्तीसगढ़ शासन की स्पष्ट नीति : वोरा

द सीजी न्यूज 

दुर्ग शहर के आवासहीन परिवारों को सरस्वती नगर, पोटियाकला, गोकुलनगर, बोरसी में 1226 पीएम आवासों में बसाने की योजना के तहत नगर निगम ने अंतिम नोटिस जारी कर दी है। जोगी नगर, जेल तिराहा, संत रविदास नगर, चांदमारी पारा, इंदिरा कालोनी, उरला बस्ती, डोंगिया तालाब, सरस्वतीनगर के रहवासियों को जारी की जा रही नोटिस में कहा गया है कि निर्धारित समयसीमा के बाद आवास आवंटन के आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। किराये के मकान में रहने वाले किरायेदारों को पीएम आवासों का आवंटन कर दिया जाएगा।

अंतिम नोटिस के बाद कई तरह के भ्रम और अफवाहों के कारण इन बस्तियों में रहने वाले लोग परेशान हो गए। जोगी नगर के सैकड़ों लोगों ने विधायक अरुण वोरा के निवास पहुंचकर अपनी पीड़ा बताई। अंतिम सूचना पत्र में कहा गया है कि 30 दिनों के भीतर पीएम आवास के लिए दावा न करने पर पीएम आवास दूसरों को आवंटित कर दिया जाएगा। इसी दौरान भ्रम की स्थिति भी बन गई कि भविष्य में जोगी नगर में रेलवे की भूमि, ठगड़ा बांध के पार और निजी जमीन पर बसे लोगों की झुग्गियां तोड़ी जाएंगी। इससे जोगी नगर के रहवासियों में दहशत फैल गई।

जोगी नगर, जेल तिराहा, संत रविदास नगर, इंदिरा कालोनी के सैकड़ों रहवासियों ने विधायक निवास पहुंचकर नगर निगम के खिलाफ शिकायत की। विधायक अरुण वोरा ने तत्काल नगर निगम आयुक्त से चर्चा कर स्लम बस्तियों में इस प्रकार की नोटिस देने पर रोक लगाने कहा। वोरा ने कहा कि रोज कमाने खाने वाले को अनावश्यक परेशान ना किया जाए। पूर्व में बने वाम्बे आवास, उरला, ग्लैक्सी हाइट्स बोरसी में बसे लोगों को पेयजल, सिवरेज व पानी निकासी की समस्या दूर करने के निर्देश भी दिये। नए निर्माणाधीन आवासों को लोगों की मांग पर ही उपलब्ध कराया जाए। वोरा ने कहा कि भविष्य में बस्तियों में तोड़फोड़ के नाम पर आम जनता को भ्रमित कर परेशान ना किया जाए।

Check Also

आस्था वृद्धाश्रम में नवनिर्मित कार्यालय, पुस्तकालय-भोजनालय का सांसद विजय बघेल ने किया लोकार्पण

THE CG NEWS कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल एवं विशिष्ट अतिथि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!