Breaking News

सिकोला बस्ती और उरला में सड़क पर बिछा दी डामर की पतली परत : वोरा ने नाराजगी जताई

  • वोरा ने चेतावनी दी – सड़क उखड़ी तो तय होगी जिम्मेदारी : उच्च स्तर पर करेंगे शिकायत
  • विकास कार्यों की गुणवत्ता का नियमित रूप से निरीक्षण करें अधिकारी

द सीजी न्यूज 

सिकोला बस्ती वार्ड के नागरिकों की शिकायत पर वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने आज सड़क डामरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। वार्ड में 20 लाख की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य में हुई लापरवाही पर विधायक ने सबइंजीनियर को कड़ी फटकार लगाई। वोरा ने उरला वार्ड में भी 16 लाख की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य का निरीक्षण किया और थिकनेस कम होने पर सख्त नाराजगी जताई।

वोरा ने निगम कमिश्नर हरेश मंडावी से फोन पर चर्चा करते हुए कहा है कि सड़क-नाली सहित सभी निर्माण कार्यों में गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। किसी भी स्तर पर खराब क्वालिटी से हुए निर्माण कार्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वोरा ने कहा कि डामरीकरण कार्य में थिकनेस का ध्यान रखा जाना चाहिए। मौके पर मौजूद सबइंजीनियर विकास दमाहे ने भी स्वीकार किया कि थिकनेस कम है। दमाहे ने कहा कि सिकोला बस्ती वार्ड में एक ही लेयर बिछाई गई है।

इससे पहले नागरिकों और वार्ड पार्षद उषा ठाकुर ने वोरा से डामरीकरण कार्य में गुणवत्ता स्तरहीन होने की शिकायत की थी। उरला वार्ड में जमुना साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने डामरीकरण कार्य में अनियमितता की शिकायत की गई। वोरा ने निरीक्षण के बाद चिंता जताते हुए कहा कि स्तरहीन गुणवत्ता से कार्य होने पर बारिश में सड़क पर बिछी डामरीकरण की परत उखड़ जाएगी। नागरिकों की शिकायत पर वोरा ने डामरीकरण कार्य की गुणवत्ता बेहतर रखने के निर्देश दिये। वोरा ने साफ कहा कि इस तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निगम अफसर नियमित रूप से निर्माण कार्यों का निरीक्षण करें, ताकि विकास कार्यों की गुणवत्ता बेहतर रहे।

जीई रोड का डामरीकरण कार्य भी तेजी से करें

विधायक ने 64 करोड़ की लागत से जीई रोड के डामरीकरण और सौंदर्यीकरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये हैं। वोरा ने कहा कि बारिश शुरू होने से पहले पुलगांव चौक तक डामरीकरण का काम पूरा कर लिया जाए। रोड के उन्नयन और सौंदर्यीकरण का कार्य पिछले दो साल से चल रहा है। इस दौरान निर्माण कार्यों के कारण सड़क डैमेज हुई है। डामरीकरण होने पर सड़क की हालत दुरुस्त हो जाएगी। वोरा ने पीडब्लूडी अफसरों को बेहतर गुणवत्ता के साथ डामरीकरण कार्य तेजी के साथ पूरा करने के निर्देश दिये।

Check Also

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव : केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने 36 विभूतियों-संस्थाओं को राज्य अलंकरण से किया सम्मानित

  राज्योत्सव के समापन समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!