Breaking News

वोरा की नाराजगी के बाद डामरीकरण कार्य की गुणवत्ता जांचने पहुंचे निगम के इंजीनियर

द सीजी न्यूज

सड़क डामरीकरण कार्य में गड़बड़ी और गुणवत्ता ठीक न होने के कारण विधायक अरुण वोरा की नाराजगी के बाद नगर निगम के अफसरों ने सिकोलाभाठा में डामरीकरण कार्य की जांच की है। वोरा ने शुक्रवार को सुबह सिकोलाभाठा वार्ड में हुए डामरीकरण कार्य का निरीक्षण किया था। डामरीकरण की पतली परत बिछाने का खुलासा होने के बाद वोरा ने सख्त नाराजगी जताई। वोरा ने निगम कमिश्नर हरेश मंडावी से कहा कि विकास कार्यों की क्वालिटी बेहतर रखने मॉनिटरिंग करना जरूरी है।

फाइल फोटो – विधायक अरुण वोरा ने शुक्रवार को उरला में सड़क डामरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। गुणवत्ता पर असंतोष जताया।

कमिश्नर के निर्देश पर नगर निगम के ईई राजेश पांडेय सहित अन्य इंजीनियरों ने ठेकेदार के साथ डामरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जांच टीम ने यह माना कि डामरीकरण का कार्य संतोषजनक नहीं है। जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर नए सिरे से डामरीकरण कार्य कराया जाएगा।

सिकोलाभाठा वार्ड में शुक्रवार को नागरिकों से डामरीकरण कार्य की शिकायत सुनते हुए विधायक

इधर, वोरा ने उरला में तालाब के पास और फरिश्ता कॉम्पलेक्स के पास सड़क डामरीकरण कार्य की गुणवत्ता जांचने के निर्देश दिये हैं। वोरा ने कहा कि दुर्ग शहर में करोड़ों रुपए की लागत से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। विकास के लिए मिली राशि का सदुपयोग करते हुए गुणवत्तापूर्वक निर्माण कार्य कराए जाएं। वोरा ने कहा कि वे स्वयं निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांचने आकस्मिक निरीक्षण करेंगे। गड़बड़ी पाए जाने पर अब सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

आस्था वृद्धाश्रम में नवनिर्मित कार्यालय, पुस्तकालय-भोजनालय का सांसद विजय बघेल ने किया लोकार्पण

THE CG NEWS कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल एवं विशिष्ट अतिथि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!