द सीजी न्यूज 

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित एम.एस.सी. नर्सिंग (MSCN22) और पोस्ट बेसिक नर्सिंग (PBN2) की प्रवेश परीक्षा 2022 आगामी 3 जुलाई को आयोजित की जाएगी। रायपुर में प्रथम पाली में एम.एम.सी. नर्सिंग (MSCN22) की प्रवेश परीक्षा सबेरे 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक सात परीक्षा केन्द्रों में और द्वितीय पाली में पोस्ट बेसिक नर्सिंग (PBN22) की प्रवेश परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4.15 बजे तक आठ परीक्षा केन्द्रों में संचालित की जाएगी। परीक्षा के दौरान सभी परीक्षार्थियों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों को कोविड-19 महामारी के दिशानिर्देशानुसार सोशल डिस्टेसिंग, सेनेटाईजेशन, मास्क पहनना एवं अन्य सभी दिशा निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा ।