द सीजी न्यूज
सुप्रीम कोर्ट ने आज महाराष्ट्र विधानसभा में फ्लोर टेस्ट कराने के राज्यपाल के फैसले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। इस मामले में फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कल सुबह 11 बजे फ्लोर टेस्ट कराने के आदेश दे दिये। इधर उद्धव ठाकरे ने रात साढ़े 9 बजे फेसबुक लाइव पर लोगों से अपनी बात कहेंगे। इस फैसले के साथ ही भाजपा कैंप में खुशी की लहर छा गई है। शिवसेना के बागी विधायकों के सहयोग से भाजपा अब सरकार बनाएगी, यह भी तय है।
महाराष्ट्र के सियासी संकट में भारतीय जनता पार्टी की एंट्री होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कल (28 जून) को रात साढ़े 10 बजे राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलकर फ्लोर टेस्ट की मांग की थी। राज्यपाल ने 30 जून को उद्धव ठाकरे को बहुमत साबित करने कहा है। राज्यपाल के फैसले के खिलाफ शिवसेना ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया।
सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बहुमत का फैसला सिर्फ सदन के पटल पर हो सकता है। इधर, गुवाहाटी में ठहरे बागी विधायकों के साथ एकनाथ शिंदे गोवा के लिए रवाना हो गए हैं। शिंदे ने ऐलान किया है कि वो 30 जून को मुंबई पहुंचेंगे। राजनीतिक सूत्रों के अनुसार फ्लोर टेस्ट में उद्धव ठाकरे की सरकार का गिरना तय माना जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि सीएम उद्धव ठाकरे आज रात या कल सुबह फ्लोर टेस्ट से पहले इस्तीफा भी दे सकते हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
