द सीजी न्यूज
फेसबुक लाइव पर लोगों से अपनी बात कहते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज इस्तीफा दे दिया। उन्होंने विधान परिषद से भी इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने कल सुबह 11 बजे फ्लोर टेस्ट कराने के राज्यपाल के फैसले को हरी झंडी दे दी थी। इस फैसले के साथ ही उद्धव सरकार का गिरना भी तय माना जा रहा था।
इससे पहले रात 9 बजे सुप्रीम कोर्ट ने आज महाराष्ट्र विधानसभा में फ्लोर टेस्ट कराने के राज्यपाल के फैसले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। इस मामले में फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कल सुबह 11 बजे फ्लोर टेस्ट कराने के आदेश दे दिये। इसके बाद उद्धव ठाकरे ने रात साढ़े 9 बजे फेसबुक लाइव पर लोगों को अपना फैसला सुनाया। उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के साथ ही विधान परिषद से भी इस्तीफा दे दिया है।
इस फैसले के साथ ही भाजपा कैंप में खुशी की लहर छा गई है। शिवसेना के बागी विधायकों के सहयोग से भाजपा अब सरकार बनाएगी, यह तय हो गया है। देवेंद्र फड़नवीस का मुख्यमंत्री बनना तय हो गया है।
आपको बता दें कि महाराष्ट्र के सियासी संकट में भारतीय जनता पार्टी की एंट्री होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कल (28 जून) को रात साढ़े 10 बजे राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलकर फ्लोर टेस्ट की मांग की थी। राज्यपाल ने 30 जून को उद्धव ठाकरे को बहुमत साबित करने कहा है। राज्यपाल के फैसले के खिलाफ शिवसेना ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
