Breaking News

सीएम कार्यालय में पदस्थ अफसर सौम्या चौरसिया और कांग्रेस नेता सूर्यमणि तिवारी के ठिकानों पर इंकम टैक्स का छापा : 7 जगहों पर चल रही है सर्च

द सीजी न्यूज 

छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में 7 जगहों पर आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा है। मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ उपसचिव सौम्या चौरसिया के दो ठिकानों पर भी आयकर विभाग की टीम सर्च करने पहुंची। बाहर से आई आयकर विभाग की अलग-अलग टीमें सुबह 6 बजे इन सभी जगहों पर पहुंच गई और इसके बाद से लगातार सर्च जारी है। सीआरपीएफ के जवान भी तैनात किये गए हैं।

गुरुवार को सुबह प्रदेश में आयकर विभाग के छापे की जानकारी मिलने पर प्रदेश में हड़कंप मच गया। सबसे पहले महासमुंद जिले में आयकर विभाग की टीम के छापे की जानकारी मिली। इसके बाद देखते ही देखते रायगढ़, भिलाई, कोरबा में भी आयकर विभाग की टीम पहुंचने की जानकारी मिली।

आयकर विभाग के सूत्रों का कहना है कि सौम्या चौरसिया से जुड़े 2 जगहों सहित 7 स्थान पर आयकर विभाग की टीम सर्च कर रही है। 5 अन्य स्थानों में से एक सूर्यकांत तिवारी का भी है, जिसे राजनेताओं और अधिकारियों का करीबी माना जाता है। सौम्या चौरसिया के मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ होने के बाद से दो साल में दूसरी बार उनके घर पर आयकर विभाग की टीम पहुंची है। इससे पहले फरवरी 2020 में चौरसिया के भिलाई स्थित घर में आयकर विभाग की रेड पड़ी थी। इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आयकर के छापे को असंवैधानिक और राजनीति से प्रेरित बताया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी भेजा था।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!