Breaking News

पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी का निधन

भिलाई के पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी का आज निधन हो गया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता भजन सिंह निरंकारी आज बिलासपुर से लौटने के बाद थकान महसूस कर रहे थे। अस्वस्थता को देखते हुए उन्हें शंकराचार्य हास्पिटल में भर्ती किया गया। आईसीयू में भर्ती करने के बाद रात करीब 8 बजे उनका देहावसान हो गया। साडा भिलाई के अध्यक्ष पद के अलावा वे अविभाजित मध्यप्रदेश में ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष का दायित्व भी संभाल चुके हैं। अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा के बेहद करीबी राजनेता थे। उनके निधन की खबर मिलते ही वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा, भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव, भिलाई कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, संजय ओझा सहित अन्य कांग्रेस नेता हास्पिटल पहुंच गए हैं। कांग्रेस नेताओं के हास्पिटल पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है।

वोरा ने जताया शोक

पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी के निधन पर स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन, विधायक अरुण वोरा ने गहरा शोक जताया है। वोरा ने कहा कि भजन सिंह निरंकारी कुशल वक्ता होने के साथ ही कांग्रेस के समर्पित सिपाही थे। बेहद व्यवहार कुशल और खुशमिजाज जनप्रतिनिधियों में गिने जाने वाले निरंकारी ने सदैव भिलाई की जनता के हितों के लिए कार्य किया। वोरा ने शोकांजलि अर्पित करते हुए शोकसंतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

महापौर ने शोक व्यक्त किया

दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल ने शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। बाकलीवाल ने कहा है कि भजन सिंह निरंकारी ने भिलाई के हितों के लिए हमेशा संघर्ष किया। वे कांग्रेस के प्रति बेहद निष्ठावान रहे। कांग्रेस संगठन में विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी निभाने के साथ ही उन्होंने भिलाई विशेष क्षेत्र प्राधिकरण साडा के अध्यक्ष पद के अलावा ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष का दायित्व कुशलतापूर्वक संभाला। उनका निधन कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!