द सीजी न्यूज 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और जांजगीर-चांपा जिले के नवपदस्थ कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने मुलाकात की और अपने आलेखों की किताब “अब के पहले अब के बाद” भेंट की। इससे पहले तारन प्रकाश सिन्हा राजनांदगांव जिला कलेक्टर का दायित्व संभाल रहे थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किताब के प्रकाशन पर तारन प्रकाश सिन्हा को बधाई दी है।

वाणी प्रकाशन द्वारा हाल ही में प्रकाशित तारन प्रकाश सिन्हा के आलेखों के संग्रह “अब के पहले अब के बाद” में छत्तीसगढ़ की संस्कृति, ग्रामीण जीवन, स्थानीय कला, आजीविका, प्रशासन, प्रबन्धन, अर्थ व्यवस्था, लोक परंपराएं, मान्यताएं, पौराणिक किंवदन्तियां, स्वास्थ्य और कृषि सहित सभी प्रकार के आलेख शामिल हैं। इन आलेखों में तारन सिन्हा ने कोविड काल से पहले और कोविड काल के बाद की दुनिया में घटित विभिन्न घटनाक्रमों को सामाजिक और प्रशासनिक दोनों दृष्टिकोणों से विवेचित किया है। इस किताब के दो भाग हैं। पहले भाग में शासकीय योजनाओं से संबंधित लेख है, जबकि दूसरे भाग में अन्य समसामयिक विषयों से संबंधित लेख प्रकाशित किए गए हैं।