द सीजी न्यूज
तहसील साहू संघ दुर्ग शहर महिला प्रकोष्ठ द्वारा सावन महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केबिनेट मंत्री रमशीला साहू, अध्यक्षता नन्द लाल साहू जिला साहू संघ, विशिष्ट अतिथि दिव्या कलिहारी थे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि यमला साहू, पुष्पा देवी साहू, किरण आदिल, राधिका साहू, पार्षद प्रेमलता पोषण साहू, शशि द्वारिका साहू, गायत्री साहू, चमेली साहू, कुमारी राकेश भारती साहू, जमुना साहू, इंद्राणी साहू, निर्मला साहू भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरूआत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद मुख्य आकर्षण के रूप में 82 वर्षीय धनी राम ने राउत नाचा गेड़ी नृत्य प्रस्तुत किया। इसके अलावा कुर्सी दौड़, फुगड़ी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। सरप्राइस गेम में छत्तीसगढ़ की जनउला और छत्तीसगढ़ी भाषा में बोली जाने वाली पहेलियों की प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम में महिलाओं ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति और त्योहारों को गीत के माध्यम से प्रस्तुत किया।
रंगारंग कार्यक्रमों की कड़ी में शिव तांडव की प्रस्तुति ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में हर घर तिरंगा का सन्देश भी प्रसारित किया गया। समूह की महिलाओं ने अतिथियों को धान से बने बैच को पहनाया। सावन क्वीन प्रतियोगिता में सरला साहू प्रथम और नेहा साहू रनरअप रही। मंच संचालन तारा व अनिता साहू ने किया। आभार प्रदर्शन तहसील उपाध्यक्ष अनसुइया साहू ने किया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

