Breaking News

आजादी के 75 साल पूरे होने पर बरसते पानी में तिरंगा लहराते कांग्रेसियों ने निकाली गौरवयात्रा : गूंजते रहे देशभक्ति के गीत … देते रहे भारत जोड़ो का संदेश


द सीजी न्यूज

दुर्ग । जिस जोश और जुनून से आजादी के दीवानों ने 75 साल पहले देश को आजाद कराया था, आज आजादी के हीरक महोत्सव के अवसर को यादगार बनाने के लिए कांग्रेस की गौरव यात्रा भी उसी जोशीले अंदाज में निकली। जोश का जज्बा इस कदर रहा कि तेज बारिश में तीन घंटे से ज्यादा समय तक तिरंगा लहराते कांग्रेस नेता भीगते रहे … जोश से नारे लगाते हुए पदयात्रा जारी रखी … देशभक्ति भरे गीतों के साथ अमर सेनानियों का स्मरण करते रहे … देशभक्ति के संदेश देने वाले नारे लगातार गूंजते रहे …

पश्चिम ब्लाक कांग्रेस कमेटी की अगुवाई में आज आज सुबह 9 बजे चंडी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद कांग्रेस की गौरव यात्रा प्रारंभ हुई। स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन व विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, निगम सभापति राजेश यादव, पश्चिम ब्लॉक कॉंग्रेस अध्यक्ष राजकुमार साहू, अलताफ अहमद, राजेंद्र साहू, आरएन वर्मा, अजय मिश्रा सहित अन्य कांग्रेस नेता गौरवयात्रा में शामिल हुए। पदयात्रा के दौरान सभी धार्मिक स्थलों पर पूजा अर्चना की गई। देश को आजाद कराने में कांग्रेस के योगदान को याद दिलाने वाले पांपलेट, पोस्टर का वितरण भी किया गया।


तेज बारिश में न कांग्रेस नेताओं का जोश कम हुआ … न कार्यकर्ताओं का …गौरवयात्रा लगातार जारी रही

इस दौरान विधायक अरुण वोरा ने कहा कि कई दशकों तक कड़े संघर्षों और अनगिनत बलिदानों के बाद देश की आजादी मिली है। आज देश को तोड़ने का काम किया जा रहा है। कांग्रेस ने देश को आजाद कराने के बाद लोगों को जोड़ने का काम किया है। पूरे देश को जोड़ने की विशाल मुहिम के तहत कांग्रेस ने भारत जोड़ो पदयात्रा शुरू की है। आज दुर्ग में इसी गौरवशाली पदयात्रा की शुरुआत हुई है।

चंडी मंदिर से निकली कांग्रेस की गौरव यात्रा बजरंग नगर चौक, केजू मिल, राजीव नगर, गया नगर, शीतला नगर, गोड पारा, बैगा पारा, शीतला मंदिर, शिक्षक नगर से मान चौक होते हुए तकियापारा में पदयात्रा समाप्त हुई। पदयात्रा के दौरान कांग्रेसी जोशीले अंदाज में देश के स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते रहे। बारिश से सराबोर होने के बावजूद कांग्रेसियों के जोश में कमी नहीं आई। महिला कांग्रेसियों ने भी पूरे उत्साह से गौरवयात्रा में भागीदारी निभाई।

गौरव यात्रा में प्रीतम देशमुख, अनुप वर्मा, भोला महोबिया, महीप सिंह भुवाल, राजकुमार पाली, सुमीत वोरा, आनंद कपूर ताम्रकार, देवेश मिश्रा, नासिर खोखर, शिवाकांत तिवारी, संजू धनकर, राजकुमार वर्मा, सुशील भारद्वाज, बृजमोहन तिवारी, कन्या ढीमर, सुजाता साहू, धनवंतिन निषाद, निरुपमा जस्सल, भूमिका देशमुख, किरण देशमुख, मीना मानिकपुरी, जमुना साहू, रत्ना नारमदेव, सदाबहार, अंकिता राजपूत, पिंकी राजपूत, छाया चौधरी, मीना पाल, निखिल खिचरिया, बृजेंद्र भारद्वाज, मनदीप सिंह भाटिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में अनीस रजा ने आभार प्रदर्शन किया।

Check Also

पेंशन प्रकरण में लापरवाही : शिक्षा विभाग के 6 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड

दिवंगत शिक्षक के वेतन निर्धारण का समय पर अनुमोदन न कराने और लंबित पेंशन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!