Breaking News

जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही पर प्रभारी सचिव नाराज : पीएचई के एसडीओ और सब इंजीनियर को कारण बताओ नोटिस जारी

द सीजी न्यूज

राजनांदगांव। मुख्यमंत्री, स्कूल शिक्षा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और जिले के प्रभारी सचिव डॉ. एस भारतीदासन ने आज ग्राम मनकी में क्लोरीनेटर कक्ष, जल जीवन मिशन के कार्य, शासकीय पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी कन्या स्कूल, ग्राम देवादा में जल जीवन मिशन के कार्य, अमलीडीह गौठान का निरीक्षण किया। प्रभारी सचिव डॉ. भारतीदासन ने जल जीवन मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की जानकारी लेने के लिए ग्रामीणों से बात की। उन्होंने ग्रामवासियों के घर में जाकर पानी की मात्रा और प्रेशर के साथ ही क्लोरीन की मात्रा की जांच की।

ग्रामवासियों ने शिकायत करते हुए बताया कि 2 दिन से पानी सप्लाई नहीं हो रही है। डॉ. भारतीदासन ने जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही होने पर गहरी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने एसडीओ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं सब इंजीनियर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीओ को जल आपूर्ति में आने वाली तकनीकी समस्या को तत्काल दूर करने कहा। प्रभारी सचिव ने ग्राम देवादा में निरीक्षण के दौरान बिना टोटी के नल कनेक्शन पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त की। सरपंच को टोटी लगाने और पंप जब्त करने का भी निर्देश दिया। इस दौरान कलेक्टर डोमन सिंह, जिला पंचायत सीईओ गजेन्द्र ठाकुर उपस्थित रहे।

Check Also

रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेला, 8 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

रायपुर के इंडोर स्टेडियम में लगेगा मेला, युवाओं को मुख्यमंत्री के हाथों मिलेंगे ऑफर लेटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!