Breaking News

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साहित्यकार, पत्रकार लीलाधर मंडलोई को वसुंधरा सम्मान से किया सम्मानित

  • लीलाधर मंडलोई ने साहित्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया : मुख्यमंत्री

वसुंधरा सम्मान का आयोजन संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन लोक जागरण की

द सीजी न्यूज 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को अपने निवास कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध साहित्यकार, पत्रकार लीलाधर मंडलोई को वसुंधरा सम्मान से सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हर साल साहित्य व पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को इस सम्मान से सम्मानित किया जाता है। लीलाधर मंडलोई ने साहित्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। जब वे पढ़ाई करता थे, तब लीलाधर मंडलोई को रेडियो में बहुत सुनता था। रायपुर आकाशवाणी से प्रसारित उनका कार्यक्रम हम सभी सुनते थे।

वसुंधरा सम्मान साजा के पूर्व विधायक स्व. देवी प्रसाद चौबे की स्मृति में प्रदान किया जाता है। मुख्यमंत्री ने स्व. देवी प्रसाद चौबे को याद करते हुए कहा कि वे ग्रामीण पत्रकारिता के पुरोधा थे। उन्होंने समाज सुधार के क्षेत्र में बहुत कार्य किया। वे बलि प्रथा के घोर विरोधी थे। उन्होंने अपने गांव के मंदिर में भी बलि प्रथा बंद करा दी थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि विचारों में दृढ़ता होनी चाहिए। विचारों की असहमति इस देश की परंपरा रही है। असहमति के सम्मान की भावना इस देश के कण-कण में है। हमारा देश वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना मानने वाला है। हम सभी को संकीर्णता से बचना चाहिए।

स्व. देवी प्रसाद चौबे की 46 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित वसुंधरा सम्मान का यह निरंतर 22 वां आयोजन है। इस सम्मान के अंतर्गत मंडलोई को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और सम्मान निधि प्रदान की गई। कार्यक्रम का आयोजन संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन लोक जागरण की मासिक पत्रिका कृति वसुंधरा और श्री चतुर्भुज मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व विधायक प्रदीप चौबे, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, संस्कृति मंत्री  अमरजीत भगत, पद्मश्री भारती बन्धु, पद्मश्री मदन चौहान, वरिष्ठ साहित्यकार विष्णु नागर व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Check Also

गंगरेल के ठेमली द्वीप पर बसा रोमांच का नया संसार, शुरू हुआ आइलैंड कैंपसाइट

एडवेंचर, नेचर और कम्युनिटी टूरिज्म के संगम से पर्यटन को मिली नई दिशा विभिन्न राज्यों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!