आजादी के 75 वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव में हमर तिरंगा अभियान के दौरान ऐतिहासिक भव्य तिरंगा पदयात्रा में कवर्धा जिले के नागरिकों में जबरदस्त उत्साह रहा। लगभग 25 हजार से अधिक लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर 10 किलोमीटर की पदयात्रा की। हाथों में तिरंगा झण्डा और भारत माता की जय, वंदे मातरम् के नारों से शहर के गली, मोहल्ले और मार्ग गूंज उठे। ऐतिहासिक हमर तिरंगा पदयात्रा में पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर, धनेश्वर पाटिला, कन्हैया अग्रवाल, नीलकंठ चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि होरी साहू, जिला पंचायत सदस्य तुकाराम चंद्रवंशी, महेन्द्र कुम्भकार, फिरोज खान, सावित्री साहू, गंगोत्री योगी, गणेश योगी, अगम दास अनंत, सीमा अनंत, राजेश शुक्ला, मुकंद माधव कश्यप, पार्षद मोहित महेश्वरी, सुनील साहू सहित बोड़ला, पंडरिया, सहसपुर लोहारा, पिपरिया, पाण्डातराई, तरेगांव, रेंगाखार, कुण्डा, दामापुर, झलमला, दलदली, चिल्फी के गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिध, पंच-सरपंचगण शामिल हुए।
वन एवं आवास मंत्री मोहम्मद अकबर ने गांधी मैदान में तिरंगा पदयात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि देशभक्त, शांतिप्रिय और सदभाव में आस्था रखने वाले हम सब आज यहां तिरंगा यात्रा में शामिल होने आए हैं। ये राजनीतिक यात्रा नहीं है। ये धर्म या समाज से जुड़ी यात्रा नहीं है। यह तिरंगे की शान में और उसके सम्मान में आयोजित यात्रा है। यह यात्रा हमारा संकल्प है। हम तिरंगे की बात करते हैं या जब हम तिरंगा यात्रा निकालतें हैं तो ये जानते हैं कि हमारे देश के राष्ट्रीय ध्वज ने हमें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। हम भारत माता के वो सिपाही हैं, जिनकी पीढ़ियों ने इस तिरंगे के लिए कुर्बानियां दीं है। शहादतें दीं हैं। सीने पर गोलियां खाई और अपना लहू बहाया है। हमारे पुरखों ने लड़ाईया लड़ी और कुर्बानियां दी। अंग्रेज़ो से आजादी हासिल की। हम सबको देश की आजादी को सहेज कर रखना होगा।
उन्होंने महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू, सरदार पटेल, सुभाष चंद्र बोस या भगत सिंह को स्मरण करते हुए कहा कि तिरंगे का सम्मान इस बात में है की आज हम संकल्प लें कि हम आधुनिक भारत की उस कल्पना के साथ मजबूती से खड़े रहे और अपने लोकतंत्र की रक्षा करें।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में इन्हीं मूल्यों पर काम हो रहा है। आज छत्तीसगढ़ में गांधी और नेहरू के मॉडल पर गरीबी से लड़ने का काम किया जा रहा है। बेरोजगारी को मात देने की कोशिश की जा रही है। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐसे काम कर रहे हैं जिनकी वजह से देश में मुख्यमंत्री भूपेश सरकार के छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा हो रही है। ऐसी नीतियां बनाई हैं, जिनकी बदौलत अनुसूचित जातियों, जनजातियों और पिछड़ा वर्ग को आर्थिक, सामाजिक रूप से ताकत मिल रहा है। आज छत्तीसढ़ विकास की जो गाथा लिख रहा है वो आधुनिक भारत की हमारी कल्पना को साकार करने की दिशा में ही है।
बूढ़ा महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की
कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने हमर तिरंगा पदयात्रा के दौरान नगर के पंचमुखी बूढ़ा महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने पंचमुखी बूढ़ा महादेव से आशीर्वाद प्राप्त किया।
हमर तिरंगा पदयात्रा में जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
ऐतिहासिक हमर तिरंगा पदयात्रा के दौरान कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर और पदयात्रियों का कवर्धा शहर के फोर्स ऐकेडमी, स्वयंसेवी संगठन, व्यापारी संगठनों, गणमान्य नागरिकों द्वारा पुष्पगुच्छ और मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक हमर तिरंगा रैली का जगह-जगह स्वागत और अभिनंदन किया। तिरंगा पदयात्रा भारत माता चौक से प्रारंभ होकर राजमहल चौक से होते हुए बुढ़ा माहदेव मंदिर, करपात्री चौक, सराफा बाजार मार्ग, ऋषभदेव चौक बिलासपुर मार्ग होते हुए दर्री पारा, ठाकुर देव चौक, नवीन बाजार, कड़रापारा मोड़, मॉ कर्मा चौक, परशुराम चौक पहुंची। इसके बाद दैहान चौक, कलेक्टर कालोनी, शिव मंदिर, गंगानगर पानी टंकी, बिजली ऑफिस मार्ग से होते हुए जय स्तंभ चौक, महावीर स्वामी चौक होते हुए आजाद चौक, गुरूनानक मार्ग, गांधी मैदान पहुंची। कैबिनेट मंत्री अकबर और पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर ने गांधी मैदान में स्थापित ऐतिहासिक शहीद स्मारक की पूजा-अर्चना कर स्वतत्रंता संग्राम सेनानियों को याद किया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

