Breaking News

अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान निगम के अधिकारी-कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर केक काटा : शुभकामनाएं दी : मांगे पूरी करने नारे भी लगाए

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ छत्तीसगढ़ प्रदेश कर्मचारी व अधिकारी फेडरेशन के आव्हान पर 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता व सातवें वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता देने की मांग को लेकर नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों ने आज अनिश्चितकालीन हड़ताल के दूसरे दिन धरना स्थल पर मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया। इस दौरान केक भी काटा गया। दोनों मांगों को पूरा करने के लिए जमकर नारेबाजी की। हड़ताल के कारण आज दूसरे दिन भी नगर निगम का कामकाज पूरी तरह ठप रहा।

अधिकारी कर्मचारियों ने कहा कि राज्य शासन से लगातार कई साल से दो सूत्रीय प्रमुख मांगो को लेकर निरंतर संघर्ष किया जा रहा है। राज्य शासन की हठधर्मिता के चलते कर्मचारी-अधिकारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के दूसरे दिन स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शिव शर्मा व महामंत्री अनिल सिंह व प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता, सहायक अभियंता जितेंद्र समैया, भवन अधिकारी प्रकाश चंद थवानी, सहायक अभियंता आरके पालिया, उप अभियंता गिरीश दीवान, लेखाधिकारी राजकमल बोरकर, उप अभियंता विनोद मांझी, पंकज साहू, करण साहू, विकास दमाहे, बाजार अधिकारी थान सिंह यादव, राजस्व अधिकारी नारायण यादव, मनोहर साहू, शुभम गोइर, राजू बक्शी, भुवनदास साहू सहित अन्य कर्मचारी व अधिकारीगण मौजूद रहे।

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जयचंदो के साथ मिल कर कर्मचारियों के बीच फूट डालने का प्रयास किया गया है।  सिर्फ 6 प्रतिशत मंहगाई भत्ता बढ़ाकर राज्य शासन द्वारा आंदोलनरत अधिकारी कर्मचारियों की भावना के साथ खेलने का प्रयास किया गया है। इसके बावजूद मांगे पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी।

Check Also

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर युवाओं ने किया 50 यूनिट रक्तदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जीवन में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए सदैव प्रयासरत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!