द सीजी न्यूज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल अभियंता संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद 1320 मेगावाट क्षमता के नये थर्मल पावर प्लांट निर्माण की घोषणा के लिए प्रतिनिधिमंडल द्वारा मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया गया। अभियंता संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि इस परियोजना से प्रदेश में भविष्य के लिए बिजली की बड़ी मांग की आपूर्ति, नवीन रोजगार सृजन और सस्ती बिजली की उपलब्धता सुगम होगी।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल द्वारा भारत रत्न सर मोक्षगुडम विश्वेश्वरय्या की जयंती पर रायपुर में 15 सितम्बर को आयोजित अभियंता दिवस समारोह में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल अभियंता महासंघ के महासचिव मनोज वर्मा, कोषाध्यक्ष राकेश शर्मा, अतुल श्रीवास्तव, महेश ठाकुर, सुशील यदु, आशीष हटवार, नीरज वर्मा, ओमकार चन्द्राकर, आर.के. बंछोर और मनोज कोशले आदि उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
