Breaking News

जिला निर्माण संयुक्त मोर्चा मानपुर द्वारा अनिश्चितकालीन बंद व चक्काजाम का निर्णय वापस

– कलेक्टर के बयान के बाद तथा ओएसडी से आश्वासन मिलने पर निर्णय लिया गया वापस
– जनप्रतिनिधि व अधिकारी चर्चा कर शेष विभागों के कार्यालयों के लिए स्थान करेंगे निर्धारित

द सीजी न्यूज
राजनांदगांव। जिला निर्माण संयुक्त मोर्चा मानपुर द्वारा मानपुर में कार्यालय खोलने की मांग को लेकर 31 अगस्त और 1 सितंबर को अनिश्चितकालीन बंद के बाद 2 सितंबर को चक्काजाम का आव्हान किया गया था। व्यापारिक संघ के सदस्य विकास जैन ने बताया कि कलेक्टर डोमन सिंह द्वारा जानकारी व बयान देने के बाद आंदोलन वापस ले लिया गया है। कलेक्टर ने कहा है कि शीघ्र ही जनप्रतिनिधि व अधिकारी चर्चा कर शेष विभागों के कार्यालयों के लिए स्थान निर्धारित करेंगे। राज्य शासन जिले के समग्र व समुचित विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। साथ ही मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी के ओएसडी एस जयवर्धन को ज्ञापन देने के बाद आश्वासन मिलने पर जिला निर्माण संयुक्त मोर्चा मानपुर द्वारा अनिश्चतकालीन बंद और चक्काजाम करने के निर्णय को वापस ले लिया है।

जिला निर्माण संयुक्त मोर्चा मानपुर के प्रतिनिधियों ने यह भी कहा कि वे नवनिर्मित जिले के कार्यक्रम में शामिल होंगे और शासन- प्रशासन का सहयोग करेंगे।

Check Also

नुआखाई समृद्ध कृषि परंपरा, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और अन्नदाता के परिश्रम का उत्सव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री ने नुआखाई पर्व की दी हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!