
द सीजी न्यूज
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की हड़ताल स्थगित कर दी गई है। कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने सीएम भूपेश बघेल के आश्वासन के बाद हड़ताल को स्थगित कर दिया है। खबरों के अनुसार आज कर्मचारी संगठनों की मंत्री रविंद्र चौबे से मांगों को लेकर चर्चा हुई। सरकार की ओर से कर्मचारियों की मांग पर आश्वासन देने के बाद संगठन ने हड़ताल को वापस ले लिया। बतादें कि छत्तीसगढ़ के कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता और सातवें वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा देने दो सूत्रीय मांग को लेकर पिछले 12 दिन से हड़ताल जारी रखी थी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal