मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 3 सितम्बर को राज्य के दो और नये जिलों का शुभारंभ करेंगे। राज्य के 30 वें जिले सारंगढ़-बिलाईगढ़ और 31 वें जिले के रूप में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई अस्तित्व में आ जाएगा। इन नये जिलों के बन जाने से शासन-प्रशासन की लोगों तक पहुंच और मजबूत होगी, जिससे इन क्षेत्रों में विकास कार्यों को तीव्र गति मिलेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सारंगढ़ और खैरागढ़ में आयोजित कार्यक्रम में दोनों जिलों का शुभारंभ करने के साथ ही नवगठित जिलों में विकास और निर्माण कार्यों के लिए 931 करोड़ 37 लाख रुपए की सौगात भी देंगे।
मुख्यमंत्री सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के शुभारंभ अवसर पर 512.29 करोड़ के विकास कार्यो का भूमिपूजन और 54.52 करोड़ के विकास कार्यो का लोकार्पण करेंगे। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के शुभारंभ कार्यक्रम में 364 करोड़ 56 लाख रुपए के विकास कार्यो की सौगात के साथ ही 213 हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 37 लाख 48 हजार रुपए की सामग्री व अनुदान सहायता राशि का वितरण किया जाएगा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
