Breaking News

राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा में शमिल होने अय्यूब खान साथियों के साथ कन्याकुमारी रवाना

द सीजी न्यूज 

आखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में 7 सितंबर से शुरू होने वाली भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने लोकसभा युकां के पूर्व अध्यक्ष अय्यूब खान आज अपने साथियों के साथ कन्याकुमारी के लिए रवाना हुए। यात्रा के दौरान कन्याकुमारी से कश्मीर तक लगभग 3500 किलोमीटर की पदयात्रा की जाएगी। यह यात्रा करीब 5 माह तक चलेगी। इसमें शामिल होने के लिए दुर्ग ज़िला से अय्यूब ख़ान के साथ कई युकां नेता रवाना हुए।

अय्यूब खान ने बताया कि भारत जोड़ों यात्रा में राहुल गांधी के साथ 118 पदयात्री शामिल होंगे जो कश्मीर से कन्याकुमारी तक पदयात्रा पूरी करेंगे। यात्रा का उद्देश्य मोदी सरकार द्वारा देश में लगातर बढ़ाई जा रही कमर तोड़ महंगाई, बेरोजगारी और देश की एकता को तोड़ने वाली भाजपा की विचारधारा के खिलाफ अलख जगाना है। इसके अलावा सार्वजनिक उपक्रमों को लगातार बेचने और निजीकरण के खिलाफ भी आवाज बुलंद की जाएगी।

देश में लगातार बढ़ती गरीबी, ईडी, सीबीआई, चुनाव आयोग सहित अन्य संस्थाओं को राजनीति से प्रेरित कर काम कराने के खिलाफ भी जनजागरण किया जाएगा। जनता द्वारा चुनी गईं सरकार को गिराकर वहां के विधायकों की खरीद फरोख्त कर डरा धमकाकर राज्यों में भाजपा द्वारा अपनी सरकार बनाने के खिलाफ और सेना में अग्निवीर जैसी नौकरी देने के विरोध में मुद्दे उठाए जाएंगे। इन सारे मुद्दों को लेकर भारत जोड़ो यात्रा प्रारंभ की जा रही है।

भारत जोड़ो  यात्रा के सहयोगी पदयात्रा के रूप मे कांग्रेस नेता अय्यूब ख़ान, संदीप बक्शी जिला अध्यक्ष कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ, पुरषोत्तम सोनवानी, यूवा कांग्रेस नेता शाहिद इस्लाम खान, वीरेंद्र बंजारे, गुरजीत सिंह, विलियम जॉन शमिल रहेंगे ।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!