Breaking News

शहनाज अख्तर के कार्यक्रम में उमड़ा जन सैलाब : झूम-झूम छना न बाजे पाव पेजानिया जैसे भजनों पर झूम उठा श्रद्धालुओं का हुजूम

द सीजी न्यूज

दुर्ग की पावन भूमि पर 6 सितंबर को श्री नवयुवक मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति, चाँदनी चौक, दुर्ग द्वारा देश की प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर का प्रोग्राम रखा गया जिसमें भारी भीड़ उमड़ी। देर रात तक चले कार्यक्रम में शहनाज अख्तर के भजनों पर जन सैलाब भक्तिभाव से झूमता रहा।

शहनाज अख्तर के झूम झूम छना न बाजे पाव पेजानिया, भगवा रंग, तकदीर मुझे ले चल महाकाल की बस्ती में जैसे प्रसिद्ध भजनों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अरुण वोरा (विधायक एवं अध्यक्ष – छत्तीसगढ़ वेयर हाऊसिंग कारपोरेशन), प्रतिमा चंद्राकर (पूर्व विधायक), धीरज बाकलीवाल (महापौर), राजेन्द्र साहू (महामंत्री – प्रदेश कांग्रेस कमेटी) राजेश यादव (सभापति), क्षितिज चंद्राकर (प्रदेश अध्यक्ष- प्रोफेशनल कांग्रेस) के अलावा अन्य अतिथि कृष्णकांत दुबे, किशोर जैन, श्याम शर्मा, ऋषभ जैन (पार्षद) व सरंक्षक अनिल पण्डा, सतीश चंद्राकर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में नवल अग्रवाल, राधेश्याम शर्मा, योगेन्द्र शर्मा बंटी, विवेक मिश्रा, सोहन लोढ़ा, आनंद जैन, पंकज यादव, अरुण साहू, जितेंद्र राठी, रितेश मेहरा, राजू गुप्ता, कृष्णा यादव, विक्रांत शर्मा, अमित शर्मा, मुकुंद शर्मा, लक्की शर्मा, हेमंत बावनकर, अनुपम यादव, चंचल साहू, आकाशदीप, पवन चक्रधारी सहित अन्य सदस्य सक्रिय रहे।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!