Breaking News

शहर को क्लीन सिटी बनाने सड़क पर पैदल निकल पड़े कलेक्टर : कचरा फैलाने वालों को समझाईश दी : अफसरों को दिये सख्त निर्देश

द सीजी न्यूज 

दुर्ग। शहर की सुंदरता और साफ-सफाई को लेकर कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा आज सड़क पर पैदल निकल पड़े। कलेक्टर ने आज निगम कमिश्नर प्रकाश सर्वे, सीईओ अश्वनी देवांगन व निगम अधिकारियों के साथ शहर की व्यवस्था का निरीक्षण शुरू किया। उन्होंने निगम अधिकारियों को साफ-सफाई की सख्त मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने साफ कहा कि जो लोग व्यवस्था बिगाड़ रहे हैं और गंदगी फैला रहे हैं, उन सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

कलेक्टर ने आज देर शाम न्यायालय परिसर के आसपास व कलेक्ट्रेट क्षेत्र का निरीक्षण किया। कुछ दुकानदारों, फल ठेले वालों ने सड़क पर कचरा बिखरा दिया था। कलेक्टर ने उन्हें समझाइश देते हुए कहा कि शहर आपका है, शहर की सुंदरता की जिम्मेदारी भी समझिये, इस तरह से कचरा फैलाने से बहुत खराब संदेश जाता है। आपके आसपास का वातावरण भी प्रदूषित होता है। जिन दुकानदारों ने कचरा फैलाया था, उन्होंने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए तत्काल कचरा डस्टबिन में डाला। कलेक्टर ने निगम के स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिये हैं कि गंदगी फैलाने वालों से जुर्माना वसूल किया जाए। कलेक्टर के निर्देश पर 13 लोगो से 500-300 व 200 रुपये अर्थदण्ड वसूल किया गया।

कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने करीब 2 घंटे तक न्यायालय परिसर, बिजली आफिस, पटेल चौक होते हुए हिन्दी भवन के सामने से उतई टेम्पो चौक तक साफ सफाई और व्यवस्था का जायजा लिया। कलेक्टर ने कहा कि उतई टेम्पो चौक पर गौरवपथ चौक के आसपास लगे फल-ठेले, चाट ठेले आदि सड़क पर न लगाएं। कलेक्टर ने यातायात और निगम की टीम से लगातार मॉनिटरिंग करने कहा। बेतरतीब वाहनों पर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिये।

कलेक्टर ने सड़क पर टेंट लगाकर और सामान फैला कर व्यवसाय करने वालों को भी समझाइश दी। उन्होंने कहा कि अंतिम बार समझाइश दी जा रही है। शहर की सफाई व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। सड़क में गंदगी और प्रदूषण होने से बीमारी का खतरा आपके लिए भी बढ़ता है। सड़क पर गाड़ी रखने से ट्रैफिक की बड़ी दिक्कत सामने आती है। बाजार अव्यवस्थित हो जाता है और आवागमन की व्यवस्था पर भी बुरा असर पड़ता है। उपभोक्ताओं को भी परेशानी होती है। व्यवस्था का पालन करना सबके हित में है।

कलेक्टर ने कहा कि निगम का अमला लगातार सक्रिय रहेगा। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त महेंद्र साहू, कार्यपालन अभियंता प्रमोद दुबे, प्रभारी कार्यपालन अभियंता एसडी शर्मा, भवन अधिकारी प्रकाश चंद थवानी, स्वास्थ्य अधिकारी व बाजार अधिकारी जावेद अली, जनसंपर्क अधिकारी थानसिंग यादव, ईश्वर वर्मा, शशिकांत यादव व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!