Breaking News

ग्रामीण क्षेत्रों को डिजिटली मजबूत करने किये जाएंगे कार्य : स्कूलों और अस्पतालों में इंटरनेट की सुविधा बढ़ेगी

  • सांसद विजय बघेल की अध्यक्षता में दिशा की बैठक में लिया गया निर्णय

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ ग्रामीण क्षेत्रों को डिजिटली मजबूत करने इंटरनेट की सुविधाएं बढ़ावा देने की दिशा में निरंतर कार्य किये जाएंगे। इसकी प्रगति की मानिटरिंग करने की व्यवस्था पहले से अधिक सुदृढ़ होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों में इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध न होने या  इसकी कनेक्टिविटी धीमी होने पर डिजिटल इंडिया के माध्यम से कनेक्टिविटी के कार्य किये जाएंगे।

सांसद विजय बघेल की अध्यक्षता में आज दिशा कमेटी की बैठक में ये निर्णय लिये गए। बैठक में कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने विस्तार से जिले में केंद्रीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। बैठक में सांसद बघेल ने कहा कि जनप्रतिनिधि और अधिकारी समन्वय के साथ योजनाओं की उचित मानिटरिंग की समीक्षा करते रहें। शासन की फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की निगरानी के लिए दिशा समिति के अध्यक्ष के रूप में सांसद और सदस्य स्वयं दौरा कर स्थिति का निरीक्षण करेंगे।

मनरेगा के कार्यों की समीक्षा भी की गई। बैठक में सांसद ने कहा कि सभी गांवों में मनरेगा के पर्याप्त संख्या में कार्य चलते रहें. ताकि सभी लोगों को रोजगार मिलता रहे। जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष 70 हजार से अधिक परिवारों को मनरेगा अंतर्गत रोजगार दिया गया। इससे 98 हजार से अधिक व्यक्ति लाभान्वित हुए। इसमें महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय है। 67 प्रतिशत महिलाओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।

सांसद विजय बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना पर विशेष रूप से फोकस करें। अगर किसी हितग्राही को तकनीकी त्रुटियों की वजह से क्लेम नहीं मिल पा रहा है तो इसका लाभ अवश्य दें। स्वास्थ्य सुविधाओं की बैठक में विशेष रूप से समीक्षा की गई। नंदकट्ठी स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक की उदासीनता की शिकायत सदस्यों ने की। इस पर कलेक्टर ने कहा कि उन्हें शो काज नोटिस दिया जाएगा। सदस्यों ने उन ग्रामीण सड़कों के विषय में भी अपनी बात रखी जो ट्रकों के हैवी लोड की वजह से खराब हो रही हैं। कलेक्टर ने कहा कि सभी सदस्य अपने क्षेत्र से संबंधित प्रस्ताव दे दें, ताकि प्रस्ताव के अनुकूल संधारण की कार्रवाई त्वरित रूप से की जा सके।

अहिवारा में शहरी आजीविका मिशन के अधिकारियों की उदासीनता की शिकायत भी सदस्यों ने की। नगरीय निकायों के अधिकारियों को उचित मानिटरिंग के निर्देश दिये गए। बैठक में दुर्ग के विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, रिसाली महापौर शशि सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव, अहिवारा नपाध्यक्ष नटवर ताम्रकार, जामुल नपाध्यक्ष ईश्वर ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!