Breaking News

नड्‌डा ने सफेद झूठ बोला … क्या भाजपा के लोग षड्यंत्र कर रहे … क्या दिमाग में कोई प्लानिंग है … – भूपेश

द सीजी न्यूज 

रायपुर / भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा छत्तीसगढ़ में 71 आदिवासियों की हत्या को लेकर दिए गए बयान पर मुख्यमंत्री ने भाजपा पर षड्यंत्र का आरोप लगाया है। भूपेश ने जेपी नड्डा समेत पूरी भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि आदिवासियों की मौत का आंकड़ा सफेद झूठ है। इसके जवाब में पलटवार करते हुए भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए कहा है कि क्या भाजपा के लोग कोई षड्यंत्र कर रही हैं। उनके दिमाग में ऐसा हो और पहले ही बोल दिया हो। 71 लोगों की मौत का ये दावा सफेद झूठ है और इसके लिए जेपी नड्डा को प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के वीडियो में भूपेश ने कहा – कहीं ऐसा तो नहीं कि कोई षड्यंत्र कर रहे हैं। दिमाग में हो, कि होने वाला है, लेकिन पहले बोल दो। षड्यंत्र करने में इनका कोई मुकाबला नहीं है।  पहले भी छत्तीसगढ़ में इन्हीं के शासनकाल में ऐसी घटनाएं हो चुकी है। ग्रामीण, राजनेता, जवान सब के साथ हो चुका है। सफेद झूठ बोल रहे हैं। सफेद झूठ बोलने के लिए उन्हें छत्तीसगढ़ की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

गौरतलब है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हाल ही में रायपुर में एक रैली में कहा था कि राज्य में 71 आदिवासी पिछले दिनों में मारे गए हैं, और राज्य के मुख्यमंत्री केरल में जाकर राहुल गांधी के साथ ताली बजा रहे हैं। इसी के जवाब में भूपेश ने भाजपा पर पलटवार किया है।

Check Also

बस्तर-सरगुजा सहित प्रदेश के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों तक बैंकिंग नेटवर्क का करें विस्तार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

बस्तर-सरगुजा सहित प्रदेश के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों तक बैंकिंग नेटवर्क का करें विस्तार : मुख्यमंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!