Breaking News

गंजपारा कब्रिस्तान में सीमेंटीकरण के लिए रखी गई संगे बुनियाद : विधायक वोरा की निधि से मिली है 10 लाख की मंजूरी

द सीजी न्यूज 

गंजपारा स्थित मुस्लिम कब्रिस्तान में सीमेंटीकरण कार्य के लिए दुर्ग के वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा ने विधायक निधि से 10 लाख रुपए मंजूर किये हैं। इस राशि से सीमेंटीकरण कार्य करने आज कब्रिस्तान परिसर में फातिहा के बाद संगे बुनियाद रखी गई। इस दौरान दुर्ग के विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद, नगर निगम के एल्डरमैन राजेश शर्मा, जामा मस्जिद कमेटी के सदर हाजी रिजवान खान, तकिया पारा मस्जिद के सदर मो.शरीफ खान पिंटू भाई ,रायपुर नाका मस्जिद कमेटी के सदर हाजी जमाल खान विशेष रूप से उपस्थित थे।

मोअज्जम शब्बीर खान द्वारा फातिहा के बाद दुआ की गई, इसके बाद तबर्रुक का वितरण किया गया। जामा मस्जिद कमेटी के सदर रिजवान खान ने बताया की कब्रिस्तान में सड़क सीमेंटीकरण कार्य की बहुत ज्यादा जरूरत महसूस की जा रही थी। बरसात के दिनों में फिसलन के कारण गिरने का भय रहता था। सड़क का निर्माण होने से लोगों को काफी सहूलियत होगी।

इस अवसर पर हाजी आईडी तिगाला, केलाबाड़ी मस्जिद कमेटी के सदर शेख सिराज, बोरसी मस्जिद कमेटी के सदर डॉक्टर शेख आदिल, मुस्लिम सराय केलाबाड़ी के सचिव गुलाम रहमानी, जामा मस्जिद कमेटी के सचिव शकील भाई, कोषाध्यक्ष मोहसिन खान, फिरोज खान, जाकिर खोखर, सैयद इशाक अली, सैयद हकीम अली, सोहेल, अरशद, मोहम्मद उस्मानी, दिलशाद अली, सादिक रजा, इम्तियाज अली, साकिब खान, रफीक खान, पाशी अली, नवाब एजाज चौहान, मोहम्मद भाई सहित मुस्लिम समाज के अन्य नागरिक उपस्थित थे।

Check Also

बदहाल शहर की दशा सुधारने कांग्रेसजनों ने निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले ने नगर निगम की नाकामियां गिनाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!