Breaking News

दो दिवसीय मल्टीमीडिया प्रदर्शनी 14 से : परिचर्चा, रैली, चित्र प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन भी होगा

द सीजी न्यूज

दुर्ग / भारत सरकार के प्रादेशिक कार्यालय रायपुर द्वारा 14 से 15 सितंबर तक स्वामी विवेकानंद बहुउद्देशीय सभागार दुर्ग में स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव विषयक 2 दिवसीय  मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर स्कूल और कालेज के छात्र-छात्राओं के अलावा जनमानस के लिए परिचर्चा, रैली, प्रश्न मंच, विविध प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा आम जनता में आजादी का अमृत महोत्सव विषय पर जागरूकता का संचार किया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान रंगोली, निबंध, लेखन, चित्रकला के अलावा मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता संबंधी सामग्री विभाग द्वारा प्रदान की जाएगी।
14 सितंबर को सुबह 11 बजे विधायक अरूण वोरा, और महापौर धीरज बाकलीवाल, डॉ अरुणा पल्टा, कुलपति हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के आतिथ्य में दीप प्रज्वलन कर मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जाएगा। दोपहर 12 से 1 बजे तक जागरूकता रैली को अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। दोपहर से रंगोली और निबंध प्रतियोगिता के लिए पंजीयन किया जाएगा और 3 बजे से रंगोली व निबंध प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा। रंगोली और निबंध, लेखन प्रतियोगिता आजादी का अमृत महोत्सव विषय पर आधारित होगी। रंगोली प्रतियोगिता का विषय – ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ और निबंध प्रतियोगिता का विषय- ‘राष्ट्र के विकास में युवाओं की भूमिका’ प्रतियोगिता के बाद शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
15 सितंबर को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। सुबह 11.30 बजे से   चित्रकला व मेहंदी प्रतियोगिता का पंजीयन करने के बाद 12 बजे से शुभारंभ किया जाएगा। विषय होगा आजादी का अमृत महोत्सव। प्रतियोगिता में स्थानीय स्कूल,कालेज के छात्र ,छात्राओं और महिला स्व सहायता समूह की सहभागिता होगी। दोपहर 1.30 से 2.30 बजे तक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। भाषण प्रतियोगिता का विषय रहेगा ‘आजादी का अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्र के विकास में युवाओं की भूमिका’। भाषण और प्रश्नमंच प्रतियोगिता में स्थानीय स्कूल और कालेज के विद्यार्थीयों की सहभागिता होगी।
दोपहर 2.30 से 3.30 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम (विभागीय पंजीकृत दल द्वारा) प्रस्तुत किया जाएगा । इसके अलावा प्रश्न मंच का आयोजन भी किया जाएगा। मल्टी मीडिया चित्र प्रदर्शनी के अंतिम दिन यानी समापन अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

Check Also

नुआखाई समृद्ध कृषि परंपरा, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और अन्नदाता के परिश्रम का उत्सव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री ने नुआखाई पर्व की दी हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!