Breaking News

प्रयास आवासीय विद्यालय दुर्ग के तीन स्टूडेंट्स आईआईटी के लिए हुए क्वालीफाई

द सीजी न्यूज 

आईआईटी, एनआईटी और केन्द्र सरकार से वित्त पोषित इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए प्रतिष्ठित जेईई एडवांस परीक्षा के नतीजे रविवार को घोषित किये गए। घोषित परिणामों में आदिम जाति विभाग द्वारा संचालित प्रयास एवं एकलव्य के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। दुर्ग में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय के तीन विद्यार्थी मोहित तुमरेकी, रूपेश चंद्रवंशी और योनिधी नेताम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आईआईटी में प्रवेश के लिए क्वालीफाई किया है।

प्रयास विद्यालय दुर्ग विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, सचिव आदिम जाति विभाग डी.डी.सिंह और आयुक्त  शम्मी आबिदी ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। वर्तमान में प्रदेश के रायपुर में 2, दुर्ग, बिलासपुर, अंबिकापुर, कोरबा, जशपुर, कांकेर और जगदलपुर में 1-1 इस तरह कुल 9 प्रयास आवासीय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। प्रदेश में अनुसूचित जनजाति के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कक्षा 6 वीं से 12वीं तक कुल 73 एकलव्य आदर्श विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं।

Check Also

नुआखाई समृद्ध कृषि परंपरा, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और अन्नदाता के परिश्रम का उत्सव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री ने नुआखाई पर्व की दी हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!