Breaking News

सहारा इंडिया में पैसा जमा करने वालों को शीघ्र किया जाएगा भुगतान : कलेक्टर

द सीजी न्यूज

राजनांदगांव। कलेक्टर डोमन सिंह से आज सहारा इंडिया में राशि जमा करने वाले निवेशकों ने मुलाकात की। कलेक्टर ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा वर्तमान में सहारा इंडिया के निवेशकों को राशि लौटाने के लिए 7 करोड़ रुपए उपलब्ध है। इसके लिए गठित समिति द्वारा राशि वापसी के लिए मिले आवेदनों का तहसीलदारों और कंपनी के प्रतिनिधियों से सत्यापन कार्य कराया जा रहा है। कंपनी के सत्यापन के बाद  वास्तविक दय राशि का निवेशकों को समान अनुपात में भुगतान किया जाएगा।
सहारा इंडिया के निवेशकों द्वारा प्रस्ताव रखा गया कि जिन निवेशकों का बीस हजार रुपए से कम निवेश है, उन्हें शत-प्रतिशत निवेश का भुगतान कराया जाए। जो निवेशक पूर्व में आवेदन नहीं कर पाए थे, उनका आवेदन लिया जाए। कलेक्टर ने सुझावों पर विचार करने का आश्वासन दिया। चर्चा के बाद निवेशकों ने अपना धरना कार्यक्रम समाप्त कर दिया गया। इस दौरान विमल जैन, पूनाराम सिन्हा, शेषनारायण देवांगन सहित अन्य निवेशकगण व अधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!