Breaking News

देश भर में एक करोड़ से ज्यादा सरकारी पदों को भरने की मांग : AIDYO ने किया प्रदर्शन

द सीजी न्यूज

ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन द्वारा देश भर में खाली पड़े एक करोड़ से ज्यादा और राज्य में 2.5 लाख से ज्यादा सरकारी पदों को अविलंब भरने सहित युवाओं की अन्य मांगों को लेकर कचहरी चौक दुर्ग में रैली निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद आर्गेनाइजेशन द्वारा डिप्टी कलेक्टर लता युगल उर्वशा को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में रिक्त पदों को भरने की मांग के साथ ही कहा गया है कि जब तक रोजगार नहीं मिलता, तब तक बेरोजगारी भत्ता दिया जाए। काम के अधिकार को मौलिक अधिकार बनाया जाए। न्यूनतम वेतन 21000 रु. दिया जाए। इसे सभी प्राइवेट उद्योगों व संस्थानों में लागू किया जाए।सभी अनियमित कर्मचारियों जैसे नगर निगम के सफाई कर्मचारियों, जल शोधन कर्मियों, बिजली कर्मियों, स्वास्थ्य कर्मियों, मध्यान्ह भोजन कर्मियों, आंगनबाड़ी, मितानिन, मनरेगा कर्मियों आदि को नियमित करने की मांग भी की गई है।

इसके अलावा युवाओं को बर्बाद करने वाली ऑनलाइन गेमिंग तत्काल बंद करने, सभी सरकारी उपक्रमों का निजीकरण बंद करने, सरकारी कार्यों का निजीकरण व ठेकाकरण बंद करने, भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, भ्रष्टाचारियों को कड़ी से कड़ी सजा देने, देश और राज्य में शराब बंदी लागू करने की मांगे भी शामिल हैं।

एआईवायडीओ के राज्य संगठन सचिव आत्माराम साहू ने कहा कि देश की युवा बेरोजगारी की समस्या से बेहद परेशान है। केंद्र सरकार के द्वारा नोटबंदी और अवैज्ञानिक तरीके से किए गए कोरोना लॉकडाउन ने देश की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचाया, जिसके कारण करोड़ों लोगों की नौकरियां खत्म हो गई। आम आदमी की आय में बढ़ोतरी के लिए ठोस कदम उठाने और लोगों को रोजगार मुहैया कराने की जरूरत है। सरकार रोजगार देने वाले सरकारी क्षेत्र रेल, सेल, तेल, बीमा, संचार आदि को लगातार निजी हाथों में बेच रही है और निजी पूंजीपति अरबों खरबों रुपए मुनाफा लूट रहे है। सरकारी विभागों में ठेका पर काम कराया जा रहा है। 5 सालों में 2.1 करोड़ नौकरी खत्म हो गई है। 
छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने अपने संकल्प पत्र में 1 लाख शासकीय पदों को भरने, बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने, सरकारी पदों में आऊटसोर्सिंग बंद करने और अनियमित संविदा व दैनिक वेतन भोगी कर्मियों को नियमित करने का वादा किया था, जिसे पूरा नहीं किया गया है। इसके खिलाफ ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन लगातार आंदोलनरत है। रैली प्रदर्शन में पूजा सागर, तिरीत साहू, देवेंद्र पाटिल, अंजू भारती, पूनम यादव, आरती साहू, अभिषेक श्रीवास, वर्षा साहू, आयूषी साहू, विजेता मेश्राम, मेघराज साव, नरेश साहू, मानसी, ईशा, कलादास उपस्थित थे।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!