Breaking News

प्रेस विज्ञप्ति
केंद्र सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ के 12 जातियों को जनजाति समुदाय में शामिल करने पर भाजपाई करेंगे केंद्र सरकार का आभार
केंद्र कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ समेत हिमाचल प्रदेश उत्तर प्रदेश कर्नाटक और तमिलनाडु के 12 जातियों को जनजाति समुदाय में शामिल किया गया है घोषणा के पश्चात भारतीय जनता पार्टी केंद्र एवं प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देशानुसार दुर्ग जिला भाजपा के द्वारा केंद्र सरकार आभार करने हेतु जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में दिनांक 16 सितंबर दिन शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे जिला भाजपा कार्यालय से रैली के रूप में निकाल कर पटेल चौक पर आभार किया जाएगा
आभार कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि कार्यक्रम हेतु दुर्ग जिला मे निवासरत सभी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य,प्रदेश कार्यकारिणी,जिला के समस्त पदाधिकारी माननीय, प्रदेश मोर्चा- प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य । मोर्चा के (जिलाध्यक्ष ,महामंत्री), प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, सहसंयोजक, मंडलों के (अध्यक्ष, महामंत्री , कोषाध्यक्ष), सांसद,पूर्व सांसद विधायक, पूर्व विधायक, छाया विधायक, विधानसभा प्रभारी ,नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला पंचायत के सदस्य नेता प्रतिपक्ष ( नगरी एवं पंचायत) निर्धारित समय दोपहर 3:00 बजे जिला भाजपा कार्यालय में आमंत्रित किया गया है
जिलाध्यक्ष जीतेंद्र वर्मा ने आगे कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा छत्तीसगढ़ के 12समुदाय को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने का निर्णय लेकर छत्तीसगढ़ के लाखों लोगों को बड़ी सौगात दी गई है इस नेक कार्य हेतु माननीय प्रधानमंत्री जी को आभार एवम् धन्यवाद ज्ञापित करने दिनाँक 16सितंबर दोप 3.00बजे पटेल चौक में आतिशबाजी के साथ आभार का कार्यक्रम आयोजित है

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!