Breaking News

तितुरडीह और बोरसी में स्वामी आत्मानंद स्कूल प्रारंभ होने से स्टूडेंट्स को मिलेगी बेहतर शिक्षा : वोरा

  • पटरीपार एरिया के छात्र-छात्राओं को मिलेगी नि:शुल्क शिक्षा की सुविधा

द सीजी न्यूज

वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा ने जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल से कहा है कि दुर्ग शहर में बोरसी और तितुरडीह में नए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी व हिन्दी माध्यम स्कूलों की सौगात मिली है। इन स्कूलों को शीघ्र प्रारंभ करने की कार्रवाई करें। वोरा ने कहा कि पटरीपार के तितुरडीह और शहर के दूसरे छोर पर बोरसी में स्वामी आत्मानंद स्कूल प्रारंभ करने की मांग लगातार की जा रही थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दोनों स्कूलों की सौगात दे दी है। इन स्कूलों को तत्काल प्रारंभ किया जाए।

वोरा ने कहा कि स्वामी आत्मानंद विद्यालय में नि:शुल्क बेहतर शिक्षा दी जाती है जिसमें एडमिशन के लिए होड़ मची है। प्रदेश सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत स्कूलों में शिक्षा का स्तर बेहतर बनाने के साथ ही सुंदर भवन व स्वच्छ वातावरण निर्मित किया जाता है। पूर्व में दीपक नगर स्वामी आत्मानंद विद्यालय भी प्रारंभ हो चुका है, जिसके नवनिर्मित भवन का लोकार्पण भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा किया गया।

विधायक वोरा ने कहा कि प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने शिक्षा को अहम स्थान दिया है। इस वर्ष बजट में भी गरीबों और निम्न-मध्यम वर्ग के बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा देने के लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी व हिन्दी विद्यालय खोलने का प्रावधान किया गया है। इससे बच्चों को विश्वस्तरीय शिक्षा की सुविधा मिलेगी। वोरा ने बताया कि जेआरडी स्कूल भवन का रेनोवेशन करने के लिए 1.86 करोड़ की राशि प्राप्त हुई है। नए कमरों का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इसी सत्र से विद्यार्थियों को सर्वसुविधायुक्त स्कूल मिलेगा।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!