Breaking News

भेंट-मुलाकात : मुख्यमंत्री ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र को दी 117 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात

द सीजी न्यूज

रायपुर / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान शहरवासियों को 117 करोड़ 61 लाख रुपए से अधिक के विभिन्न विकास कार्यो की सौगात दी। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में युवाओं को रोजगार, सड़क-यातायात, पेयजल, शहर सौदर्यीकरण से लेकर इलाज की बेहतर सुविधा से जुड़े कई विकास कार्यो का लोकार्पण और भूूमिपूजन किया गया।

बघेल ने 50 करोड़ रुपए की लागत से रायपुर शहर में 5 सड़कों के सौदर्यीकरण और 10 करोड़ की लागत से मल्टीलेवल पार्किग के पांचवें माले पर 500 सीटर बी.पी.ओ. सेंटर की आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री ने नगर निगम रायपुर के जोन क्रमांक 7 में 26 लाख रुपए की लागत के, जोन क्रमांक 4 में 85 लाख रुपए की लागत से और जोन क्रमांक 10 में 1 करोड़ रुपए की लागत के कई विकास कार्यो का भूमिपूजन भी किया। मुख्यमंत्री ने साढ़े 65 करोड़ रुपए़ की लागत के विकास कार्यो को शहर वासियों को समर्पित किया।

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान सीएम ने 24 करोड़ 87 लाख रुपए की लागत से निर्मित देवेंन्द्र नगर उच्च स्तरीय जलागार और पाईप लाईन विस्तार कार्य, 13 करोड़ 83 लाख रुपए की लागत से शंकर नगर उच्चस्तरीय जलागार और पाइपलाइन विस्तार कार्य, 5 करोड़ 30 लाख रुपए की लागत के तेलीबांधा उच्च स्तरीय जलागार से पाइप लाइन विस्तार कार्य, 53 लाख रुपए की लागत से शंकर नगर के जेठवा गार्डन का सौदर्यीकरण और पुनर्विकास कार्य और 48 लाख रुपए की लागत से देवेन्द्र नगर के गुरु घासीदास गार्डन के सौदर्यीकरण और पुनर्विकास कार्यो का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने 40 लाख रुपए की लागत से फाफाडीह के साहू पारा तालाब के सौदर्यीकरण और पुनर्विकास कार्य, 37 लाख रुपए की लागत से श्यामनगर के महाराणा प्रताप गार्डन का सौदर्यीकरण और पुनर्विकास कार्य, 19 लाख रुपए की लागत से देवेन्द्र नगर के चैतन्य गार्डन का सौदर्यीकरण और पुनर्विकास कार्य, 18 लाख रुपए की लागत से सिद्धीविनायक गार्डन का सौदर्यीकरण और पुनर्विकास कार्य और 17 लाख रुपए की लागत से सर्वानंद गार्डन का सौदर्यीकरण और पुनर्विकास कार्यों का लोकर्पण किया। मुख्यमंत्री ने पंडरी में 19 लाख रुपए की लागत से पुनर्विकसित किए गए कुष्ठ बस्ती तालाब, 69 लाख रुपए से पुनर्विकसित किए गए खम्हारडीह के बड़ा शीतला तालाब का भी लोकार्पण किया।

सीएम बघेल ने 19 लाख रुपए की लागत से पुनर्विकसित हुए शंकर नगर गार्डन, 87 लाख रुपए की लागत से बने शहीद नंदकुमार पटेल चौक, 47 लाख रुपए की लागत से इंन्द्रावती कालोनी गार्डन और 14 लाख रुपए की लागत से गीतांजली नगर गार्डन के सौदर्यीकरण कार्यो को भी शहर वासियों को लोकर्पित किया। सीएम ने नगर निगम रायपुर के जोन क्रमांक 3 में 2 करोड़, जोन क्रमांक 2 में 5 करोड़ 18 लाख रु और जोन क्रमांक 9 में 3 करोड़ 17 लाख रुपए की लागत से हुए विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण भी किया।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!