Breaking News

विधायक वोरा ने शहरवासियों को दी अक्ति,परशुराम जयंती व ईद की बधाई

द सीजी न्यूज

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक व छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा ने शहरवासियों को अक्षय तृतीया, भगवान परशुराम जयंती और ईद की बधाई दी। सुबह मंदिर में पूजा अर्चना कर शहरवासियों की सुख-समृद्धि की कामना करने के बाद वोरा ने गंजपारा ईदगाह, तकियापारा ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की बधाई दी। वोरा ने कहा कि दुर्ग की सामाजिक समरसता पूरे देश के लिए मिसाल है, जहां सर्वधर्म समभाव की भावना से प्रेरणा ली जा सकती है।

अक्षय तृतीया के अवसर पर अनेकों शुभ कार्य किए जाते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अपील दोहराते हुए उन्होंने कहा कि इस दिन का छत्तीसगढ़िया संस्कृति में भी विशेष महत्व भी है। आज से नई फसल के लिए तैयारी शुरू होती है। मिट्टी के गुड्डे-गुड़ियों की शादी की परम्परा से हमारे पुरखों ने इस त्यौहार को धरती से जोड़ा है। बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता जरूरी है।

अक्ति के शुभ दिन के महत्व को देखते हुए छत्तीसगढ़ में पिछले साल से माटी पूजन अभियान की शुरूआत कर मिट्टी की उर्वरा शक्ति को अक्षय रखने की अच्छी पहल की गई है। मंदिर में पूजा अर्चना करने और ईद मिलन के दौरान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, महापौर धीरज बाकलीवाल, मदरसा बोर्ड अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, अब्दुल गनी, एल्डरमैन राजेश शर्मा मौजूद थे।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!