सीएसपी वैभव बैंकर ने बताया कि उन्हें कई बार ये शिकायत मिली थी कि सीजी प्राइड रेस्टोरेंट में हुक्का परोसा जा रहा है। पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक हरीश तरेजा को ऐसा न करने की चेतावनी भी दी थी, लेकिन वो नहीं माना।
इसके बाद वैभव बैंकर ने 30 पुलिस अधिकारियों और सिपाहियों की एक टीम तैयार की। रविवार देर रात 11 बजे वो दुर्ग राजनांदगांव रोड स्थित सीजी प्राइड रेस्टोरेंट के पास गए। उन्होंने अपना एक पाइंटर रेस्टोरेंट के भीतर भेजा। जब उसने बताया कि वहां हुक्का परोसा जा रहा है, तो पुलिस की टीम ने छापा मार दिया। इससे पहले की रेस्टोरेंट संचालक कुछ समझ पाता पुलिस ने वहां से हुक्का पीते हुए युवकों और महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया। गौरतलब है कि दुर्ग शहर के साथ भिलाई के भी कुछ ऐसे होटल और रेस्टोरेंट हैं, जहां चोरी छिपे हुक्का परोसा जा रहा है। पुलिस इन रेस्टोरेंट व होटलों में भी छापा मारने की तैयारी कर रही है।
हुक्का पीते हुए गिरफ्तार किए गए लोग

दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के स्पष्ट निर्देश हैं कि हुक्का बार नहीं चलना चाहिए। इसके बाद भी कुछ लोग चोरी छिपे ऐसा कर रहे थे। सीजी प्राइड रेस्टोरेंट के बारे में जानकारी मिली थी। उसे एक महीने पहले ऐसा न करने के लिए चेतावनी दी गई थी। इसके बाद भी वो हुक्का परोस रहा था। इसीलिए अब कार्रवाई की गई है।
झोपड़ी बनाकर परोस रहे थे हुक्का
सीजी प्राइड रेस्टोरेंट के अंदर दर्जन भर छोटे-छोटे हट्स तैयार किये गए हैं। उसी के अंदर लोगों के खाने पीने का इंतजाम किया गया था। यहां बैठकर शहर के रसूखदार जाम छलकाते हुए हुक्का का कश लगाते थे।
नशीली दवाओं के साथ पकड़ाए आरोपी का चाचा भी गिरफ्तार
दो दिन पहले दुर्ग के दो बड़े व्यापारी जगदीश शदादी और गुरमुख जुमनानी नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार किए गए थे। देर रात की गई पुलिस की कार्रवाई में हुक्का के साथ गुरमुख जुमनानी का चाचा जग्गी को भी गिरफ्तार किया गया है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
